फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Conducted inspection campaigns in trains, made passengers aware.

Charkhi Dadri News: ट्रेनों में चलाया जांच अभियान, यात्रियों को किया जागरूक

Sat, 25 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Conducted inspection campaigns in trains, made passengers aware.
दादरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करते एसआई कृष्ण कुमार। संवाद
चरखी दादरी।
विज्ञापन

छठ पर्व के चलते इन दिनों ट्रेनों में काफी संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं। कई बार असामाजिक तत्व ट्रेनों में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी आदि की वारदातों को अंजाम दे देते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पूरी तरह मुस्तैद है।
जीआरपी चौकी पुलिस टीम की ओर से ट्रेनों में भीड़ के मद्देनजर यात्रियों को सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ट्रेनों में जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की ओर से संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को भी ट्रेनों व स्टेशन परिसर में चेकिंग की गई।
विज्ञापन

दादरी जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि रेलवे अपर पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत के निर्देशानुसार ट्रेनों व स्टेशन परिसर में लगातार जागरूकता व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि ट्रेनों में यात्रा करते समय पूरी तरह सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति की ओर से दिए जाने वाले खाद्य पदार्थ न खाएं और अपने सामान व बच्चों का हर समय ध्यान रखें। यात्रा से संबंधित टिकट लेकर ही यात्रा करें। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर नजदीकी पुलिस को सूचित करें।


साइबर जागरूकता का भी पढ़ाया पाठ
जीआरपी चौकी की ओर से यात्रियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूकता का पाठ भी पढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए कई प्रकार के तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में मोबाइल फोन या लेपटॉप पर इंटरनेट का सावधानी के साथ प्रयोग करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारियां फोन पर किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed