फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Computer operators continued their strike for the ninth day

Charkhi Dadri News: कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने नौवें दिन भी की हड़ताल

Wed, 24 Jul 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Computer operators continued their strike for the ninth day
कंप्यूटर ऑपरेटर्स को समर्थन देते अ​धिवक्ता संघ और स्टांप वेंडर।
बाढड़ा। कंप्यूटर प्रोफेशनल्स यूनियन सदस्यों ने मंगलवार को नौवें दिन भी काम का बहिष्कार कर जिलास्तरीय हड़ताल की। इस कारण सरल केंद्र और तहसील कार्यालय की सेवाएं मंगलवार को भी प्रभावित रहीं। आमजन ने दिक्कतें झेलीं। प्रदर्शनकारी खेमे ने कई संगठनों का समर्थन जुटाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। अधिवक्ता संघ, स्टांप वेंडर और हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन समेत अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को ऑपरेटर की हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन

यूनियन के नेताओं ने कहा कि आगामी दो दिन में मांग नहीं मानी गई तो सभी संगठन राजस्व विभाग के कामकाज का बहिष्कार करेंगे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजीव श्योराण, हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजबीर श्योराण हंसावास, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक काकड़ौली, अनिल मान, जगत सिंह दगड़ौली, अधिवक्ता भूप सिंह, श्रीराम निमड़ ने ऑपरेटर्स की मांगों को वाजिब बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मनमानी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। तहसील और एसडीएम कार्यालय में कामकाज बंद है। मांगों को पूरा कराने के लिए ऑपरेटर लंबे समय से आंदोलित हैं।
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने की लंबित मांगों को पूरा कराने की मांग

चरखी दादरी। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के सदस्यों ने मंगलवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने सभी मांगों को पूरा करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले कई साल से सरकार के कामों को कर्मचारी ईमानदारी से कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा अपने काम को तत्परता से पूरा किया है। इसके बावजूद उनकी मांगों एवं समस्याओं को पूरा नहीं किया जा रहा है। सुखविंद्र ने उनकी बात सुनकर मांगपत्र को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास भेज दिया। सुखविंद्र ने उन्हें बताया कि मामले की सुनवाई के लिए कमेटी बना दी गई है। जल्द ही विचार करके उनकी मांग को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed