फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Complete the preparations for Independence Day celebrations on time: Deputy Commissioner

तय समय पर पूरी करें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी : उपायुक्त

Mon, 04 Aug 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 04 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Complete the preparations for Independence Day celebrations on time: Deputy Commissioner
फोटो 20 स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त मुनीश शर्मा। स्रोत: जनस
चरखी दादरी। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के लिए जिस भी विभाग को जो दायित्व दिया जाए उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित हो।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी निष्ठा के साथ पूरी करें। फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। सभी विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समारोह के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। रिहर्सल और परेड के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग और साफ-सफाई की व्यवस्था नगर परिषद की ओर से की जाएगी। बैठक में नवनियुक्त आईएएस व एसडीएम योगेश सैनी व डीएसपी धीरज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्किंग की होगी व्यवस्था :
उपायुक्त ने बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पार्किंग व स्वागत द्वार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। परेड सलामी व मार्च पास्ट के लिए पुलिस विभाग और रिहर्सल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जिला शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed