फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Complaint lodged with police over Ajay Chautala's controversial statement

Charkhi Dadri News: अजय चौटाला के विवादित बयान पर पुलिस को दी शिकायत

Mon, 05 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Complaint lodged with police over Ajay Chautala's controversial statement
चरखी दादरी। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला द्वारा गत 28 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में एक सभा के दौरान विवादित बयान पर दादरी के अधिवक्ता ने पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। दादरी के अधिवक्ता प्रदीप कालीरमन ने दादरी पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक व गृह विभाग के मुख्य सचिव को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रदीप कालीरमन ने शिकायत में बताया कि जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने गत 28 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में एक सार्वजनिक राजनीतिक रैली में भाषण दिया था। इस भाषण में भारत की वर्तमान लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के खिलाफ ऐसे वक्तव्य दिए, जो भड़काऊ, उत्तेजक व आपत्तिजनक हैं। ऐसे वक्तव्य आमजन को हिंसा, विद्रोह व असंवैधानिक गतिविधियों के लिए उकसाने वाले हैं और इससे सार्वजनिक शांति, कानून-व्यवस्था व राष्ट्रीय अखंडता को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रदीप कालीरमन ने पुलिस से उक्त भाषण के वीडियो, ऑडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर विधि अनुसार प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।अधिवक्ता संजीव तक्षक का कहना है कि यदि पुलिस द्वारा इस मामले में जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की तो वे न्यायालय का रुख करेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर बाद ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी गई थी और शिकायत पुलिस को प्राप्त भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed