फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   complains of sewer problems on portal

Charkhi Dadri News: कचरा और सीवर संबंधी शिकायतों के निदान में रास आ रही पोर्टल सुविधा

Sat, 28 Jun 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
complains of sewer problems on portal
खास खबर
विज्ञापन




फोटो 05


स्वीपिंग मशीन से शहर का बस स्टैंड रोड साफ करता कर्मचारी। संवाद
- स्वच्छ सिटी पोर्टल पर पहुंचीं 360 शिकायतों में से 350 का हुआ समाधान, 10 की गईं रद्द
- जीआरएस पोर्टल पर आईं 460 शिकायतों में 447 का किया गया निराकरण, 13 की गईं रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। स्वच्छ सिटी और जीआरएस (ग्रीवेंस रिड्रेसल सेल) पोर्टल सेवा शहरवासियों का काफी रास आ रही है। दोनों पोर्टल के जरिये लोग कचरा और सीवर संबंधी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। वहीं, दोनों पोर्टल पर आईं 820 शिकायतों में से 792 शिकायतों का 24 घंटों के अंदर समाधान हुआ है। 23 शिकायतें नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र से बाहर होने के कारण रद्द की गई हैं।



दरअसल, नगर परिषद स्वच्छता शाखा की ओर से दोनों पोर्टल पर आने वालीं शिकायतों की मॉनीटरिंग की जाती है। इसके बाद इन शिकायतों का समाधान कराया जाता है। स्वच्छता मिशन जिला प्रभारी ज्योति ने बताया कि डीएमसी गुलजार मलिक के निर्देशानुसार दोनों पोर्टल पर आने वालीं शिकायतों का 24 घंटे के अंदर समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ज्योति ने बताया कि स्वच्छ सिटी पोर्टल पर अब तक 360 शिकायतें आई हैं। इनमें से 350 शिकायतों का निवारण कराया जा चुका है। 10 शिकायतें जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़ी थीं। इसके चलते उन्हें रद्द किया गया। वहीं, जीआरएस पोर्टल पर कुल 460 शिकायतें आई हैं। इनमें से 447 का समाधान किया गया है और 13 रद्द की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति ने बताया कि शिकायतों के समाधान के लिए दो सफाई दरोगाओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो कर्मचारियों की मार्फत सफाई संबंधी समस्याओं का समाधान कराते हैं। वहीं, सीवर संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों की तैनाती नगर परिषद में की हुई है, जो मौके पर पहुंचकर शिकायतों का समाधान करते हैं।



- ऐसे कर सकते हैं पोर्टल पर शिकायत



अगर आप दादरी शहर में रहते हैं और आपके आस-पास सफाई या सीवर संबंधी समस्या बनी है तो घर बैठे इसका समाधान करवा सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर में जाकर जीआरएस या स्वच्छ सिटी एप अपलोड करें। इसके बाद शिकायत पर विवरण भरें और समस्या का फोटो डालकर इसे अपलोड करें। यह शिकायत नगर परिषद के पास पहुंचेगी और 24 घंटे में इसका समाधान करवा दिया जाएगा।

- अब सीवर संबंधी समस्याओं का भी करवा सकते हैं समाधान

पोर्टल पर पहले सीवर संबंधी शिकायतों को रद्द कर दिया जाता था, लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। अब नगर परिषद की ओर से पोर्टल पर आईं सीवर संबंधी शिकायतों का भी समाधान कराया जा रहा है। ऐसा करने वाली दादरी प्रदेश की इकलौती नगर परिषद है। इस पहल का शहरवासियों को लाभ भी मिल रहा है।




वर्सन


डीएमसी गुलजार मलिक के निर्देशानुसार पोर्टल पर आईं शिकायतों की नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है। अब तक दोनों पोर्टल पर आईं 96 प्रतिशत शिकायतों का निवारण हो चुका है। बाकी चार प्रतिशत शिकायतें रद्द की गई हैं। शहरवासियों से अपील है कि वे पोर्टल सेवा का लाभ उठाकर कचरा व सीवर संबंधी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।

-ज्योति शर्मा, जिला प्रभारी, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed