फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Collision between two bikes one died one injured in Charkhi Dadri

चरखी दादरी में हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दूसरा पीजीआई रोहतक रेफर

Sat, 22 Feb 2025 12:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:00 PM IST
सार

हरियाणा के चरखी दादरी में दो बाइकों की आपस में टक्कर के बाद एक शख्स की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हुआ है। हादसा समसपुर-कालियावास गांव के पास हुआ है। 

विज्ञापन
Collision between two bikes one died one injured in Charkhi Dadri
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी के समसपुर-कालियावास गांव के बीच स्थित नहर के पास गत शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार समसपुर निवासी नरेंद्र (40) की मौत हो गई, जबकि नौगावां निवासी युवक घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 
सदर थाने से जांच अधिकारी व एएसआई विनोद ने बताया कि नरेंद्र झाड़ली में मोबाइल शॉप चलाता था। प्रतिदिन वो बाइक पर आता-जाता था। शुक्रवार रात वो गांव वापस आ रहा था और रात 9 बजे जब वो कालियावास गांव से निकलने के बाद नहर के पास पहुंचा तो उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

 
हादसे में एक बाइक पर सवार नरेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार नवीन नामक शख्स घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल नरेंद्र की मौत हो गई जबकि नवीन को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के पिता दिलबाग के बयान पर दूसरी बाइक के चालक नवीन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि दादरी नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed