फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   coldest sunday

Charkhi Dadri News: सूर्य निकलने के बाद भी सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

Mon, 16 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
coldest sunday
मौसम::
विज्ञापन

दादरी जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम दर्ज किया गया 2 डिग्री, एक-एक दिन लुढ़के तापमान
- रविवार सुबह खेतों में जमी मिली पाले की परत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को दिनभर धूप खिली। बावजूद इसके इस मौसम का रविवार सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम दो डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हवा की गति तीन किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी की मात्रा 60 प्रतिशत रही।
बता दें कि न्यूनतम पारा नीचे चले जाने से रात के समय ठंड ज्यादा बढ़ रही है। रविवार सुबह क्षेत्र के कई भागों में पाला की हल्की परत जमी देखी गई। इसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे धूप खिल गई। यह शाम साढ़े चार बजे तक रही। इसके बाद फिर से ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी का असर मैदानी भागों पर साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर पाला जमने लगा है। मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंंने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी। इससे मैदानी भागों में हवा मंद होने पर कोहरा और तेज हवा चली तो शीतलहर एवं पाला जमने की आशंका है।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस मौसम प्रणाली से केवल तापमान में आंशिक तौर पर ही उतार-चढ़ाव देखने मिलेगा।

फोटो- 43
बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी से दो सौ मीटर दूर खेतों में जमी पाला की हल्की परत। संवाद
फोटो 44
दादरी शहर के बस स्टैंड रोड से गर्म कपड़े पहनकर गुजरते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed