फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cold nights, sunlight brings relief during day

Charkhi Dadri News: पाला गिरने से रातें सर्द, दिन में धूप दे रही राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Cold nights, sunlight brings relief during day
बाढ़डा क्षेत्र में मकान के आंगन में रखी बाल्टी के पानी में में जमी बर्फ की परत। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पाला का प्रकोप बनने से जिले की रातें सर्द बनी हुई हैं जबकि दिन में निकली धूप सुकून दे रही है। रविवार की तरह ही सोमवार सुबह भी खेतों में पाला जमा रहा जबकि इसके बाद मौसम साफ रहने से धूप खिली। इस समय मौसम मनुष्य और पशुओं के स्वास्थ्य के साथ फसल व सब्जियों के लिए भी नुकसानदायक माना जा रहा है। विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग स्वास्थ्य के साथ पशुधन और फसलों का भी ख्याल रखें। दूसरी ओर कोहरे नहीं छाने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से पाला गिरने की वजह से तापमान काफी नीचे लुढ़क गया है। रात्रि के तापमान में ज्यादा गिरावट आने व दिन में मौसम शुष्क होने की वजह पाला गिर रहा है। पाला गिरने से सोमवार सुबह के समय कड़ाके की ठंड बनी रही। निर्धारित समय पर सूर्योदय होने के कारण धूप खिलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि दिन में 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ठंड का अहसास कराती रही।
विज्ञापन

वहीं, मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बुधवार तक अधिकतम तापमान स्थित रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान में एक या दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले सोमवार तक मौसम साफ रहने का अंदेशा है और वीरवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वास्थ्य का रखें ध्यान, लापरवाही न बरतें : सीएमओ
सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार का कहना है कि यह मौसम स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद हानिकारक है। न्यूनतम तापमान काफी नीचे है और इससे शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। ठंड झेलने के लिए शरीर को अलग से कैलोरी खर्च करनी पड़ती है। श्वास व दमा रोगियों को अधिक परेशानी होती है। खासकर बच्चों, बीमारों व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।

- पाला गिरने से सरसों की फलियां होंगी काली
कृषि विशेषज्ञों की माने तो पाला रबी की फसलों के लिए नुकसानदायक है। इस समय सरसों का दाना बन रहा है। दाना अभी कच्ची अवस्था में है ऐसे में फलियों पर पाला गिरने की वजह से यह काला रंग का हो जाता है और खत्म हो जाता है। इसी प्रकारी सब्जियों के लिए भी पाला नुकसानदायक माना जा रहा है। पालक, मेथी, गोभी में नुकसान होने के ज्यादा आसार बने रहते हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह के समय ओस गिरे और दिन में धूप खिले तो सभी प्रकार की फसलों के लिए फायदेमंद होता है।
मौसम वाली खबर का भाग
-पिछले 7 दिनों का ये है तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान -न्यूनतम तापमान
16 जनवरी-17.0-2.0
15 जनवरी- 15.0 -4.7
14 जनवरी- 17.0-4.0
13 जनवरी-20.0-8.0
12 जनवरी-21.0-12.0
11 जनवरी-20.0-12.0
10 जनवरी-19.0-7.0
- अगले सात दिनों में ये रह सकती है तापमान की स्थिति
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
17 जनवरी-17.0-3.0
18 जनवरी-17.0-7.0
19 जनवरी-18.0-9.0
20 जनवरी-18.0-8.0
21 जनवरी-21.0-9.0
22 जनवरी- 22.0-10.0
23 जनवरी-20.0-9.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed