{"_id":"63178741a797450c3214f1e7","slug":"cmo-who-came-to-inspect-did-not-get-cleaning-system-at-phc-charkhidadri-news-hsr641194821","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को पीएचसी पर %बीमार% मिली सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को पीएचसी पर %बीमार% मिली सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
चरखी दादरी। सीएमओ डॉ. कृष्ण सिंह ने मंगलवार सुबह झोझूकलां सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) और कादमा पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) का निरीक्षण किया। सीएमओ को सीएचसी पर तो सफाई व्यवस्था बेहतर मिली, लेकिन पीएचसी पर हाल बुरा मिला। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ को तुरंत प्रभाव से सुधार के निर्देश दिए।
सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण करने सीएमओ डॉ. कृष्ण सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता सुबह नौ बजे सिविल अस्पताल से निकले। साढ़े नौ बजे वो पहले झोझूकलां सीएचसी पहुंचे। सबसे पहले सीएमओ ने वहां हाजिरी चेक की तो सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने सीएचसी भवन परिसर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तो व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इसके बाद सीएमओ ने वहां तैनात स्टाफ से सेवाओं और टीकाकरण का ब्योरा मांगा। इस दौरान टीकाकरण की गति धीमी मिली। इस पर सीएमओ ने सीएचसी स्टाफ के अलावा इसके अधीनस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की अब प्रतिदिन अपडेट ली जाएगी। करीब साढ़े दस बजे तक सीएमओ यहां रुके। उनके निरीक्षण से सीएचसी में हड़कंप मचा रहा।
करीब 10:50 पर सीएमओ कादमा पीएचसी पहुंचे। वहां का सीएमओ ने निरीक्षण किया तो सफाई व्यवस्था के हालात बुरे मिले। इस पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने स्टाफ को तुरंत प्रभाव से व्यवस्था में सुधार कराने के निर्देश दिए। यहां मलेरिया और डेंगू एक्टिविटी को तेज करने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने कहा कि अब डेंगू और मलेरिया का सीजन शुरू होने वाला है और इसके मद्देनजर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। करीब 11:40 तक सीएमओ यहां रुके।
विज्ञापन
स्टाफ को ये भी दिए निर्देश
सीएमओ डॉ. कृष्ण सिंह ने सीएचसी और पीएचसी स्टाफ को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को इन केंद्रों पर हरसंभव स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएं। इसके अलावा स्टाफ सदस्य तय समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। टीकाकरण के अलावा यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखना उनकी प्राथमिकता रहे।
मैंने आज झोझूकलां सीएचसी और कादमा पीएचसी का निरीक्षण किया था। कादमा पीएचसी पर सफाई व्यवस्था ज्यादा अच्छी नहीं पाई गई। इस संबंध में स्टाफ को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
डॉ. कृष्ण सिंह, सीएमओ, चरखी दादरी