Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cmo see ent patients

Charkhi Dadri News: सीएमओ खुद देखेंगे ईएनटी ओपीडी, मरीजों को नहीं होगी परेशानी

Sun, 25 May 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 25 May 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
cmo see ent patients
सीएमओ एवं ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. जितेंद्र कुमार। संवाद
फोटो-03
विज्ञापन


सीएमओ एवं ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. जितेंद्र कुमार। संवाद

फोटो-04

चरखी दादरी नागरिक अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीज। संवाद
- प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे मरीजों को मिलेंगी विशेषज्ञ की सेवाएं, उपचार कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा रोहतक पीजीआई
- शुक्रवार के अंक में ईएनटी मरीजों को रेफर करने का मुद्दा खबर प्रकाशित हुई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में ईएनटी यानी आंख, नाक और गला के मरीजों की ओपीडी दोबारा शुरू होगी। नवनियुक्त सीएमओ डॉ. जितेंद्र कुमार ईएनटी स्पेशलिस्ट हैं। वह प्रतिदिन 2 घंटे ओपीडी देखेंगे। इससे मरीजों को रोहतक पीजीआई रेफर करने की झंझट खत्म होगी। उन्हें अपने गृह जिले में ही उपचार मिल जाएगा।

दादरी नागरिक अस्पताल में पिछले करीब दो साल से ईएनटी का पद खाली है। यह खबर 23 मई के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। वीरवार दोपहर सीएमओ का पदभार संभालने वाले डॉ. जितेंद्र ने समाचार के जरिये उजागर की गई मरीजों की परेशानियों पर संज्ञान लिया। उन्होंने प्रत्येक कार्यदिवस में दो घंटे ओपीडी देखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी तैनाती का आंख, नाक और गला के मरीजों को फायदा मिले, इसके लिए उन्होंने ओपीडी देखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से ईएनटी ओपीडी देखना शुरू कर देंगे। उसके बाद मरीजों को रोहतक पीजीआई रेफर करने के बजाय नागरिक अस्पताल में ही पूरा उपचार मिल जाएगा। इसके अलावा, जल्द ही जिले की ईएनटी सेवाओं में भी विभाग की ओर से विस्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 130 किलोमीटर की दूरी नहीं करनी पड़ेगी तय
अब तक जिले में ईएनटी की तैनाती न होने के कारण मजबूरीवश जिला स्वास्थ्य विभाग मरीजों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर रहा है। वहां आने-जाने में करीब 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। प्रतिदिन औसतन 15 मरीज रेफर किए जाते हैं। ईएनटी ओपीडी दोबारा शुरू होने से मरीजों व तीमारदारों को 130 किलोमीटर की भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

- दिव्यांगता मेडिकल बनवाने वालों को भी मिलेगी राहत
दादरी नागरिक अस्पताल में दिव्यांगों के मेडिकल बनाने के लिए विशेषज्ञों का बोर्ड बैठता है। इसमें ईएनटी नहीं थे। इससे मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने वालों को दिक्कतें आ रही हैं। एक विशेष राय लेने के लिए उन्हें रोहतक जाना पड़ता है। इसमें सारा दिन बीत जाता है। डॉ. जितेंद्र मेडिकल बोर्ड में भी अपनी सेवाएं देंगे।


वर्सन
स्पेशलिस्ट होने के कारण प्रतिदिन 2 घंटे ईएनटी ओपीडी देखूंगा। जब तक दादरी में ईएनटी की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ऐसा किया जाएगा। अगले सप्ताह से ही दादरी नागरिक अस्पताल में आंख, नाक व गला के मरीजों को उपचार मिलना शुरू हो जाएगा।
-डॉ. जितेंद्र कुमार, सीएमओ एवं ईएनटी स्पेशलिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed