फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CM flying and District Police crackdown on illegal sellers of liquor

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और जिला पुलिस ने अवैध बेचने वालों पर की कार्रवाई

Fri, 06 Nov 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
CM flying and District Police crackdown on illegal sellers of liquor
प्रदेश में जहरीली शराब के सेवन से हो रही मौतों को देखते हुए जिला पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ता समेत जिला पुलिस टीमों ने चार जगहों पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान तीन आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 117 बोतल देसी और अंग्रेजी शराब के अलावा 31 बोतल बियर भी बरामद की गई हैं। चारों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

- हनुमान मंदिर के सामने बेच रहा था शराब, 14 बोतल बरामद
पुलिस ने शहर के प्राचीन हनुमान मंदिर के सामने शराब बेचते एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी रवि रविदास नगर का रहने वाला है और वह प्लास्टिक के थैले में देसी शराब रखकर बेच रहा था। उसके पास से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई और आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

- धर्मशाला के सामने शराब बेच रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस टीम ने शहर स्थित यादव धर्मशाला के सामने शराब बेचते हुए एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी मोहित सैनीपुरा का रहने वाला है। उसके पास से बरामद प्लास्टिक के कट्टे में 13 बोतल देसी शराब मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने बौंदकलां से आरोपी को 36 बोतल शराब समेत पकड़ा
गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने बौंदकलां निवासी सतेंद्र को अवैध शराब बेचते काबू किया है। आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने उसे धर दबोचा। आरोपी के पास से 36 बोतल शराब बरामद हुई। उसके खिलाफ बौंदकलां थाने में केस दर्ज किया गया है।

- टीम को देखकर आरोपी फरार, देसी और अंग्रेजी शराब बरामद
भैरवी से चरखी रोड पर पुराना शराब ठेके में अवैध शराब बेचने की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। टीम जब अंदर पहुंची तो भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed