फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CM accelerates development with Rs 541 crore

Charkhi Dadri News: सौगात...सीएम ने 541 करोड़ से विकास को दी रफ्तार

Sun, 12 Apr 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 12 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
CM accelerates development with Rs 541 crore
मुख्यमंत्री को हल भेंट कर सम्मानित करते विधायक सुनील सांगवान, उमेद पातुवास।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार जो बोलती है उसे हर हाल में पूरा करती है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान विकास किया जा रहा है। वे शनिवार को नई सब्जी मंडी में आयोजित विकसित दादरी रैली में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 540.98 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सीएम दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे रैली स्थल पर पहुंचे और संबोधन की शुरुआत में कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रदेश की मंडियों में घूम-घूमकर किसानों को बरगला रहे हैं जबकि उन्हें हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में जाकर जनता से पूछना चाहिए कि सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे किए हैं या नहीं। सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण कार्यों पर दादरी हलके में 23 करोड़ के काम करवाने का प्रावधान किया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने दादरी और हांसी दो नए जिलों का निर्माण किया है। सरकार का प्रयास है कि इन जिलों में तेजी से विकास के कार्य हों। दादरी विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी नौकरियों में बिना खर्ची बिना पर्ची की जो नीति लागू की उसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। पूर्व मंत्री जेपी दलाल, विधायक उमेद पातुवास, विधायक विनोद भ्याना, विधायक पवन खरखौदा, विधायक कंवर सिंह यादव, विधायक मुकेश शर्मा, विधायक अनिल यादव, विधायक कपूर वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, जिला प्रभारी महेश चौहान, नप चेयरमैन बक्शीराम सैनी के अलावा अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस से चार गुना अधिक विकास कार्य कराए
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्षों के शासन में दादरी विधानसभा क्षेत्र में महज 303.30 करोड़ रुपये के काम हुए थे जबकि भाजपा सरकार 11 वर्षों में 1364.60 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवा चुकी है। दादरी के लिए की गई 271 घोषणाओं में से 201 पूरी हो चुकी हैं और 58 पर काम जारी है। मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक मंच पर रहे। उन्होंने 46 मिनट के भाषण में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व योजनाओं को लोगों के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने 230.66 करोड़ रुपये की लागत से जिलास्तरीय लघु सचिवालय भवन, जिलास्तरीय स्टेडियम समसपुर, बौंद खुर्द में खरीद केंद्र, बाल भवन, रामबाग में 12 ज्योतिर्लिंग थीम पार्क एवं तालाब, पांडवान, बिरही कलां, चरखी, भागवी, इमलोटा में जल आपूर्ति योजना विस्तार, गांव डुडीवाला, किशनपुरा व नंदकरण में जल जीवन मिशन के तहत एफएचटीसी, चंपापुरी और कपूरी में जलघर, फोगाट स्वतंत्र नहर आधारित पेयजल योजना, रावलधी जल आपूर्ति योजना का विस्तार और बौंद कलां में एसडीओ कार्यालय का उद्घाटन किया।
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने शहीद दलबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भवन, दादरी से रोहतक रोड सुदृढ़ीकरण, कृषि भवन, मेजबान चौक से भिवानी बाईपास सड़क निर्माण, ग्रीन बेल्ट, सिंचाइ भवन, समसपुर से भागवी सड़क निर्माण, बिरही कलां से डोहका सड़क निर्माण, समसपुर पॉली क्लीनिक, सांतौर आईटीआई भवन, सांवड़ पेयजल लाइन सुदृढ़ीकरण, मोरवाला, घिकाड़ा, कन्हेटी, कमोद व जयश्री, झिंझर, बास, लोहरवाड़ा, साहुवास में जलापूर्ति योजना, डूंगर वाला जोहड़ का सुंदरीकरण व पार्क विकास, सहकारी बैंक शाखा निर्माण, बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के रिमॉडलिंग कार्य का शिलान्यास किया। इन कार्यों पर 310.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

-------
कुछ प्रमुख घोषणाएं
- गांव डुडीवाला किशनपुरा, रामपुरा, नंदकरण व डोहका दीना में फिरनियों को पक्का किया जाएगा।
- बौंद डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास और जिला परिषद के भवन का निर्माण किया जाएगा।
- जिला नागरिक अस्पताल में 100 बिस्तरों के अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण करेंगे।
- दादरी में पीजी कॉलेज भवन का निर्माण और जमीन उपलब्ध होने पर रानीला गांव को महाग्राम योजना में शामिल किया जाएगा।
- रणकोली गांव में नई राजकीय आईटीआई व मिनी बस स्टैंड की स्थापना की जाएगी।
- दादरी में चौक-चौराहों के सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ रुपये, स्मार्ट रोड के लिए 32.50 करोड़ रुपये देने की स्वीकृति दी।

विधायक ने सीएम के सामने 150 मांगों का पत्र रखा जिसे स्वीकार कर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। करीब डेढ़ वर्ष पहले जेल अधीक्षक पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेकर राजनीति में उतरे सुनील सांगवान ने एक बार फिर अपनी संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया। वीआरएस लेने के कुछ दिन बाद ही भाजपा की टिकट पर दादरी हलके से चुनाव जीतकर पहली परीक्षा पास करने वाले सांगवान ने विकसित दादरी रैली का सफल आयोजन कर दूसरी बड़ी परीक्षा भी पार कर ली। पिता व पूर्व मंत्री स्व. सतपाल सांगवान के निधन के बाद सुनील सांगवान द्वारा आयोजित यह पहली बड़ी रैली थी जिसमें उमड़ी भीड़ और मुख्यमंत्री द्वारा उनकी सभी मांगों पर मुहर लगाने से इलाके में उनका कद और बढ़ गया। विधायक द्वारा रखी गई 150 मांगों को सीएम ने स्वीकार कर लिया। विधायक में अपने पिता स्व. सतपाल सांगवान की कार्यशैली की झलक दिखी। रैली स्थल पर कुर्सियां कम पड़ गईं और भीड़ बढ़ने लगी तो वे खुद मंच से उतर कर नीचे आए और पुलिस की मदद से गैलरी में लोगों को व्यवस्थित तरीके से बैठाया।

मुख्यमंत्री को हल भेंट कर सम्मानित करते विधायक सुनील सांगवान, उमेद पातुवास। 

मुख्यमंत्री को हल भेंट कर सम्मानित करते विधायक सुनील सांगवान, उमेद पातुवास। - फोटो : 1

मुख्यमंत्री को हल भेंट कर सम्मानित करते विधायक सुनील सांगवान, उमेद पातुवास। 

मुख्यमंत्री को हल भेंट कर सम्मानित करते विधायक सुनील सांगवान, उमेद पातुवास। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed