फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cloudy today and light rain likely from tomorrow

आज बादल छाने व कल से हल्की बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cloudy today and light rain likely from tomorrow
गर्मी के बीच बच्चे के साथ गुजरती महिला। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गर्मी के साथ प्रदूषण का बढ़ा स्तर लोगों को काफी परेशान कर रहा है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और न्यूनतम 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हवा की स्थिति भी खराब रही और प्रदूषण का अधिकतम स्तर 256 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव आने की संभावनाएं हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। क्षेत्रीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को बादल छाए रह सकते हैं, जबकि इसके बाद अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश व धूलभरी आंधी चलने की संभावनाएं है।
विज्ञापन

जिले में इस सप्ताह तापमान के साथ प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री और न्यूनतम में 5.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले 13.1 डिग्री अधिक रहा न्यूनतम तापमान
पिछले साल की तुलना में इस साल 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 7.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री अधिक रहा। पिछले साल 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

अगले पांच दिनों का ये है संभावित तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
20 अप्रैल 42.4 30.8
21 अप्रैल 41.4 29.0
22 अप्रैल 43.1 29.0
23 अप्रैल 43.0 28.6
24 अप्रैल 43.8 30.0
40 फीसदी कारोबार में आई कमी
कोरोना के बाद अब बाजार के कारोबार पर गर्मी की भी मार पड़ रही है। अप्रैल में तापमान लगातार 40 डिग्री से पार चल रहा है और इसका असर जन-जीवन पर पड़ रहा है। मार्केट कारोबारियों के अनुसार गर्मी के चलते करीब 40 फीसदी कारोबार कम है। दोपहर 12 से चार बजे तक ग्राहकी न के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed