फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Clouds remained in the sky, maximum temperature increased by two degrees

Charkhi Dadri News: आसमान में छाए रहे बादल, दो डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained in the sky, maximum temperature increased by two degrees
बुधवार को दादरी शहर में छाए बादल।
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, वातावरण में नमी की मात्रा 77 प्रतिशत बनी रही। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बूंदाबांदी, हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही मौसम परिवर्तनशील रहा। सुबह आसमान में बादल छाए तो इसके बाद कुछ देर के लिए धूप खिली।
विज्ञापन

दोपहर के समय वातावरण में उमस बनी रही। हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी से फिलहाल खरीफ की फसलों का विकास ठीक प्रकार से हो रहा है। 15 सितंबर के बाद मानसून की विदाई हो जाएगी। उसके बाद ही बाजरा की फसल का पकाव होगा तब सिंचाई का संकट आ सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 28 अगस्त को एक लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी पर बनने और 30 अगस्त को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मानसून टर्फ रेखा हरियाणा, एनसीआर दिल्ली पर बनी रहेगी, जिससे बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि सितंबर प्रथम सप्ताह में भी हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने की संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed