फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Clouds in the morning, sunshine in the afternoon and relief from cold wave

सुबह छाए बादल, दोपहर में खिली धूप तो मिली शीतलहर से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Clouds in the morning, sunshine in the afternoon and relief from cold wave
सुबह आसमान में छाई काली घटा । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पिछले चार दिन से लगातार मौसम बदल रहा है। पहले जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया था, तो वीरवार को अचानक 13 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शीतलहर ने जनजीवन को झकझोरा। शुक्रवार को फिर बदलाव आया।
विज्ञापन

सुबह आसमान में बादल छाये तो दोपहर में धूप खिली। हालांकि दिनभर सूर्य देवता की बादलों में लुका छिपी चलती रही। दोपहर के समय धूप खिली जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। शुक्रवार को चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया तो करीब दो डिग्री की वृद्धि के साथ न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा। वीरवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री था। क्षेत्रीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फरवरी महीने के अंत तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय बने रहने की संभावनाएं हैं। फिलहाल मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हरियाणा, एनसीआर दिल्ली से खत्म हो गया है।
विज्ञापन

मौसम साफ रहे तो ही फसलों में फायदा
किसान जगमाल सिंह, राम कुमार,राजपाल का कहना है कि अब तो मौसम साफ रहने में ही रबी की फसलों में फायदा होने की उम्मीद है। कई दिनों से धूप कम ही खिली है जिससे फसलों में नुकसान होने की संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में आवाजाही बढ़ी
दोपहर के समय धूप लोगों के लिए राहत लाई और बाजारों में आवाजाही भी बढ़ी। शाम तक लोग बाजार में घूमते देखे गए। शाम होते-होते फिर ठंड बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed