{"_id":"64c2c5f54a728c1392002f14","slug":"clerks-picketing-and-hunger-strike-continues-sloganeering-against-the-government-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-3703-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: क्लर्काें का धरना और भूख हड़ताल जारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: क्लर्काें का धरना और भूख हड़ताल जारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Fri, 28 Jul 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबित मांग को लेकर क्लर्काें का धरना वीरवार को 23वें दिन भी जारी रहा। धरनारत क्लर्काें ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और पे-ग्रेड बढ़ाने संबंधी लंबित मांग को जल्द पूरा करने की मांग की।
क्लर्काें ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। लघु सचिवालय गेट के समीप दिए जा रहे धरने पर वीरवार को भी पांच क्लर्क भूख हड़ताल पर बैठे। एसोसिएशन के जिला प्रधान प्रदीप ने कहा कि क्लर्क पिछले 23 दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि क्लर्क 35400 पे-ग्रेड की मांग पूरी होने तक हड़ताल व धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को अविलंब सकारात्मक रुख अपनाते हुए क्लर्काें की मांग माननी चाहिए, ताकि वो काम पर लौटकर जनता को अपनी सेवाएं दे सकें।