फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Clash between sanitation workers and agency staff; 10 workers detained.

Charkhi Dadri News: सफाईकर्मियों और एजेंसी कर्मियों में झड़प, 10 कर्मी हिरासत में लिए

Mon, 31 Aug 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 31 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Clash between sanitation workers and agency staff; 10 workers detained.
पुराना डाकघर के पास बने डंपिंग प्वाइंट के पास विरोध करते सफाई कर्मचारी। 
चरखी दादरी। शहर में हड़ताल के बीच कचरा उठान को लेकर सफाई कर्मचारियों और नगर परिषद की ओर से लगाए गए एजेंसी कर्मचारियों के बीच सुबह बस स्टैंड पर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला झड़प तक पहुंच गया। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने विरोध कर रहे करीब 10 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही अन्य सफाई कर्मचारियों में रोष फैल गया और उन्होंने पुराना डाकघर के समीप स्थित डंपिंग प्वाइंट पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 25वें दिन भी जारी रही। रविवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे एजेंसी के कर्मचारी बस स्टैंड रोड से कचरे का उठान कर रहे थे, उसी समय हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने पहुंच विरोध किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

विवाद को बढ़ता देख मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने 10 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर सिटी थाने पहुंचाया गया। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को रिहा करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी डंपिंग प्वाइंट पर एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारी सिटी थाना की ओर रवाना हो गए। कर्मचारियों के भगवान परशुराम चौक के पास पहुंचने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को रिहा कर दिया। इसके बाद कर्मचारी वापस पुराना डाकघर के समीप स्थित कचरा डंपिंग प्वाइंट पर लौट आए।
चरखी गेट पर कचरा उठान की सूचना से फिर गरमाया माहौल
साथियों की रिहाई के बाद भी विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ। कुछ देर बाद सफाई कर्मचारियों को सूचना मिली कि चरखी दरवाजा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में कचरा उठाने का काम करवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कई कर्मचारी डंपिंग प्वाइंट पर पहुंच गए। कर्मचारियों को मौके पर पहुंचता देखकर जेसीबी चालक वहां से निकल गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विरोध कर रहे सफाई कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया। कर्मचारियों के विरोध और गुस्से को देखते हुए स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया। इसी बीच गुस्साए कर्मचारियों ने कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के बीच खाली करवा दिया। इससे सड़क पर कचरा फैल गया ।

ट्रैक्टर के टायर की निकाली हवा
कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क पर खाली करवाने के बाद सफाई कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ गया। कर्मचारियों ने ट्रैक्टर के टायरों की हवा निकाल दी और एजेंसी द्वारा कचरा उठाने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक मौके पर हंगामा चलता रहा। कर्मचारियों का आरोप था कि उनकी हड़ताल के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर एजेंसी के कर्मचारियों से कचरा उठवाया जा रहा है जिसका वे लगातार विरोध कर रहे हैं। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद कर्मचारी वापस धरना स्थल पर पहुंचे और वहां बैठकर आंदोलन जारी रखा।

प्रधान समेत कई कर्मचारी गिरफ्तार
विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सूरज कुमार समेत गुरमीत, दीपक, ऋषिपाल, प्रमोद, मनोज, रिंकू, रोहित, संजय, रामकला और शशि कुमार सहित करीब 10 कर्मचारियों को हिरासत में लिया। कर्मचारियों के हिरासत में लिए जाने के बाद धरनास्थल पर मौजूद अन्य कर्मचारियों में भी रोष देखने को मिला। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद लगभग 10:30 बजे हिरासत में लिए गए सभी कर्मचारियों को रिहा कर दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और वापस धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन शुरू कर दिया।



सफाई कर्मचारियों की जायज मांगे नहीं मानी जाने से प्रदेश के सभी सफाई कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष बना हुआ है। अगर समय रहते सरकार ने मांगों को लागू नहीं किया गया तो आंदोलन कोई भी बड़ा रूप ले सकता है। अब सरकार के खिलाफ आरपार की बात होगी।
- सूरज कुमार, प्रधान, सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed