{"_id":"644d63226e5806da09052554","slug":"clash-between-rta-team-and-transporters-ruckus-after-reaching-office-late-at-night-charkhidadri-news-c-21-1-120084-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आरटीए टीम और ट्रांसपोर्टरों में हुई तू-तड़ाक, देर रात ही कार्यालय पहुंचकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आरटीए टीम और ट्रांसपोर्टरों में हुई तू-तड़ाक, देर रात ही कार्यालय पहुंचकर किया हंगामा
Sun, 30 Apr 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
आरटीए कार्यालय के बाहर एकत्र हुए ट्रांसपोर्टर और मौके पर पहुंची पुलिस टीम।
चरखी दादरी। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रही आरटीए टीम और ट्रांसपोर्टरों के बीच शुक्रवार रात तू-तड़ाक हो गई। तीखी नोकझोंक के बाद ट्रांसपोर्टर सीधे आरटीए कार्यालय पहुंचे और करीब दो घंटे तक वहीं डेरा डाले रहे। इस दौरान ईआरवी, सिटी व सदर थाना पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मसले पर दोनों पक्षों के बीच अभी बातचीत चल रही है।
हुआ यूं कि, शुक्रवार रात करीब दस बजे आरटीए टीम समसपुर के समीप ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रही थी। उसी दौरान चालान को लेकर गाड़ी चालकों की टीम से कहासुनी हो गई। इसके बाद ट्रांसपोर्टर भी मौके पर एकत्र हो गए। उस दौरान आरटीए टीम और ट्रांसपोर्टरों में तीखी बहस हुई। टीम की ओर से इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल में दी गई।
वहीं, इसके बाद ट्रांसपोर्टर आरटीए कार्यालय पहुंच गए और जमकर विरोध जताया। उन्होंने टीम की कार्रवाई को गलत बताया। इधर, मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह और सदर थाना प्रभारी एसआई कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच देर रात भी बातचीत हुई और करीब 12 बजे ट्रांसपोर्टर और चालक आरटीए कार्यालय के बाहर से रवाना हुए।
विज्ञापन
- पहले भी हो चुकी कई घटनाएं
आरटीए टीम और ट्रांसपोर्टरों के बीच पहले भी इस तरह की नोक झोंक कई बार हो चुकी है। हालांकि इस बार देर रात ही ट्रांसपोर्टर आरटीए कार्यालय पहुंच गए है। आरटीए टीम की रैकी कर लोकेशन व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करने का खुलासा भी हो चुका है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों में अभी बातचीत चल रही है।
कप्तान सिंह, सदर थाना प्रभारी