{"_id":"6a8c6d53c4993229750bd772","slug":"cjm-inspects-mediation-center-emphasizes-speedy-disposal-of-cases-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159447-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मध्यस्थता केंद्र का सीजेएम ने किया निरीक्षण, मामलों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मध्यस्थता केंद्र का सीजेएम ने किया निरीक्षण, मामलों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर
Mon, 24 Aug 2026 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दादरी देशराज चालिया के मार्गदर्शन में लंबित विवादों के मध्यस्थता के माध्यम से शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सीजेएम-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव काजला ने मध्यस्थता केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निस्तारण की प्रगति तथा संबंधित कार्यों की समीक्षा की। सीजेएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का प्रभावी और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, पक्षकारों को मध्यस्थता के लाभों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मध्यस्थता विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिये दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर सकते हैं जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है तथा आपसी संबंधों में भी सौहार्द बना रहता है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मध्यस्थता केंद्र की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा यहां आने वाले पक्षकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया गया। सीजेएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।