फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cjm inspected bhiwani jail

Charkhi Dadri News: जेल की व्यवस्थाएं जांचने पहुंचे सीजेएम, बंदियों से की बातचीत

Fri, 23 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 23 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
cjm inspected bhiwani jail
भिवानी जिला कारागार में बंदियों से बातचीत करते सीजेएम संजीव काजला। स्रोत: जिविसेप्रा.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम संजीव काजला ने बुधवार को भिवानी जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया जबकि बंदियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है।
सीजेएम ने कहा कि आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता नहीं मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है। सीजेएम संजीव काजला ने पुरुष बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों के रहन-सहन, खाना, पानी, पुस्तकालय, साफ-सफाई व चिकित्सा सेवा का अवलोकन किया।
विज्ञापन

बंदियों व कैदियों से बातचीत में सीजेएम ने जेल में बिताई गई अवधि के बारे में पूछा। उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि दादरी जिला के किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए से कार्यालय को सूचित किया जाए। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक राय साहब व अनिल शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed