फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CJM checked the arrangements after reaching the jail

Charkhi Dadri News: जेल पहुंचकर सीजेएम ने जांची व्यवस्थाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
CJM checked the arrangements after reaching the jail
निरीक्षण के दौरान बंदियों व कैदियों से बातचीत करते सीजेएम संजीव काजला।
चरखी दादरी। सीजेएम संजीव काजला ने वीरवार को झज्जर जिला कारागार का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला व सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार के निर्देशानुसार किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने कहा है कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता नहीं मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है। जेल पहुंचने के बाद सीजेएम ने बंदियों से बातचीत की और पुरुष बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों के रहन-सहन, खान पान, पुस्तकालय, साफ-सफाई व चिकित्सा सेवा आदि का भी अवलोकन किया। साथ ही कैदियों व बंदियों से जेल में बिताई गई अवधि के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही निर्देश दिए कि दादरी जिला के किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए कार्यालय को सूचित किया जाए। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक अमित अत्री सहित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed