फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   civic issuse,Water Suply problem in Charkhi Dadari District

डंपरों के दबाव में टूटी बूस्टिंग स्टेशनों को पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन, तीस हजार लोग परेशान

Sat, 12 Sep 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,Water Suply problem in Charkhi Dadari District
कस्बे में पेयजल आपूर्ति करने के लिए दादरी-चंडीगढ़ मुख्यमार्ग के साथ डाली गई पेयजल लाइन मिट्टी से भरे डंपर गुजरने के चलते क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते चार बूस्टिंग स्टेशनों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिसके चलते कस्बे में पेयजल संकट गहराया हुआ है। तीस हजार की आबादी पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति न होने के चलते परेशान है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तीन दिन से टूटी दस इंची पाइप लाइन जोड़ने में लगा हुआ है, लेकिन शनिवार शाम तक भी टूटी हुई पाइप लाइन को ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्रीन कॉरिडोर 152डी के निर्माण के लिए मिट्टी डालने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। कस्बे में दादरी चंडीगढ़ रोड के साथ ऊण रोड से गवर्नमेंट कॉलेज तक चार बूस्टिंग स्टेशनों को पानी पहुंचाने के लिए 10 इंची लाइन डली हुई है। कॉलेज से पहले खेतों के रास्ते से मुख्य रोड पर मिट्टी से भरे डंपर जाते है। डंपरों के दबाव में जमीन में पांच फीट गहराई से गुजर रही 10 इंची लाइन टूट गई थी। सात दिन पहले ग्रामीणों ने जलघर के कर्मचारियों और जेई को लाइन टूटने से अवगत कराया था। दस इंची लाइन से सीएचसी, पुलिस स्टेशन, राजकीय महाविद्यालय, ढूंगला जोहड़ वाला बूस्टिंग स्टेशनों की पेयजल आपूर्ति बंद हो गई थी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने लाइन ठीक करने के लिए जेसीबी मशीन, पानी निकालने के लिए मशीन और अन्य सामान उपलब्ध करवा दिया था। इसके बाद वीरवार से जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दस इंची पाइप लाइन को ठीक करने में लगे हुए हैं, लेकिन शनिवार शाम तक भी लाइन ठीक नहीं हो पाई थी। जनस्वास्थ्य विभाग को क्षतिग्रस्त लाइन की जगह लोहे का पाइप डालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई से जानकारी लेकर लाइन ठीक करवाई जाएगी: एसडीओ
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरेश श्योराण ने कहा कि जेई से लाइन ठीक करने के बारे में जानकारी ली जाएगी। विभाग जल्द ही लाइन को ठीक करवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed