फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   civic issuse,Rain block road construction,charkhi dadri news

25 एमएम बारिश के बाद जलभराव से सड़कें लबालब

Thu, 30 Jul 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,Rain block road construction,charkhi dadri news
परशुराम चौक पर भरे पानी से गुजरते वाहन व पीसीआर। - फोटो : CharkhiDadri
वीरवार को बदरा जमकर बरसे। सुबह से शुरू हुई बारिश के बाद से दोपहर 12 बजे तक झमाझम बारिश हुई। आंकड़ों के मुताबिक जिले में 25 एमएम बारिश हुई। हालांकि इस बारिश ने एक बार फिर जल निकासी के इंतजामों की पोल खोल दी। जलभराव से आम आदमी ही नहीं डीसी आवास भी चपेट में आ गया। उपायुक्त आवास के सामने की सड़क में काफी देर तक पानी भरा रहा। कई इलाकों में तो लोगों के घरों में सड़क पर भरा पानी प्रवेश कर गया। नालो का पानी सड़क पर आ गया। जिससे कई इलाकों की सड़कों में डेढ़ से दो फीट तक जल भराव रहा।
विज्ञापन

वीरवार को हुई तेज बारिश से शहर के सीवर मेनहोल भर गए। बरसाती नालों में उफान आ गया। बस स्टैंड रोड पर दुकानों में पानी घुस गया। रोहतक चौक, रोहतक रोड एरिया, घिकाड़ा रोड, किला मैदान रोड,रेलवे रोड, दिल्ली रोड मेन बाजार, गोशाला रोड एरिया, तिकोना पार्क, गांधी नगर, प्रेम नगर, ढाणी फाटक क्षेत्र, कालेज रोड, नगर परिषद कार्यालय परिसर, रोडवेज परिसर, जांगड़ा मार्केट सहित नगर के नीचले भागों में पानी भर गया जिससे लोगों व दुकानदारों को विकट परेशानी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन

सुबह तेज बारिश होने पर बाजार भी समय पर नहीं खुल पाया और लोगों को दुध व अन्य आवश्यक सामग्री लेने के लिए इंतजार करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे तक बाजार खुल पाया। दिनभर बारिश के चलतेे बाजारों में खरीददारी भी कम रही। पूर्ण मार्केट, जांगड़ा मार्केट, शहीद भगत सिंह मार्केट समेत एक दर्जन मार्केट में बारिश के चलते काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाती नालों की सफाई व पानी का उठान नियमित ना होने की वजह से सीवर एवं बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश का पानी शहर में ही जलचक्र बना हुआ है। हालाकि विभाग ने घिकाड़ा रोड प्वाइंट, रोहतक चौक,ढाणी फाटक, झाडू़ सिंह चौक समेत आठ स्थानों पर पानी उठान के लिए मोटरें व पंप सेट लगा रखे हैं।
एसटीपी ओवरफ्लो होने से समस्या गहराई
जनस्वास्थ्य विभाग बारिश के पानी को शहर की सीसीआई परिसर में डाल रहा है। यहां खाली जगह पर पानी को डाला जा रहा है। एसटीपी तक पानी कम ही मात्रा में पहुंच रहा है। एसटीपी पहले का स्टोरेज टैंक पहले से ही ओवरफ्लो बना हुआ है। ऐसे में सीवर की मेन लाइन बैक मारने लगती है। वहीं, सदर थाने के पिछली तरफ जोहड़ में भी बारिश का पानी डाला जा रहा है।

खेती के लिए बारिश फायदेमंद
किसानों को मानसून की बारिश का पिछले लंबे समय इंतजार था। मानसून के देरी से आने पर भी किसान अब खुश हैं। किसान बबल,कृष्ण कुमार, सुरेंद्र सिंह व संजय शर्मा का कहना है कपास की फसल में बारिश से फायदा होगा। जिन किसानों ने चारे की ज्वार आदि की फसलों की बिजाई कर रखी है उनमें भी खासा फायदा पहुंचने की उम्मीद है। जिन किसानों ने अब तक खरीफ सीजन की पछेती बिजाई करनी है वे भी आसानी से कर सकेंगें। मूंग की बिजाई का समय 31 जुलाई तक है। बाजरा की भी पछेती फसलों की बिजाई हो सकती है।
जल निकासी पर एक्सईएन शशिकांत के जवाब
सवाल: शहर में बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है?
जवाब: हमने पानी निकासी के प्रबंध कर रखे हैं और दो से तीन घंटे के अंदर पानी की निकासी हो जाती है।
सवाल: पानी निकासी के क्या प्रबंध किए गए हैं?
जवाब: हमने आठ जगहों पर मोटरें लगा रखी हैं। इन मोटरों के जरिए बारिश के पानी की निकासी की जा रही है।
सवाल: बरसाती नाले तक ओवरफ्लो हैं, क्या सफाई नहीं करवाई गई?
जवाब: हमने नालों की सफाई करवा दी थी। ज्यादा बारिश होने पर ही कुछ घंटों के लिए परेशानी रहती है।
वीरवार को हुई बारिश किसानों के लिए बेहतरीन है। किसान पछेती बिजाई भी कर सकते है। कपास की फसल को अच्छा फायदा पहुंचेगा।
- रमेश कुमार, कृषि विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed