फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   civic issuse farmers,charkhi dadri news,tiddi group

टिड्डी दल के हमले से किसानों की चिंता बढ़ी

Fri, 14 Aug 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
civic issuse farmers,charkhi dadri news,tiddi group
जिले में टिड्डी दल का हमला लगातार बने रहने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। गांव रानीला में दूसरे दिन शुक्रवार को भी टिड्डियों का दल खेतों में सक्रिय रहा। बाजरे के खेतों और पेड़ों पर जमावड़ा बना हुआ है। किसान अपने स्तर पर इस दल को भगाने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग अधिकारियों का कहना है कि विभाग की तरफ से भी प्रयास जारी हैं। गांव रानीला में दूसरे दिन शुक्रवार को भी टिड्डी दल का हमला जारी रहा। टिड्डी दल ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि टिड्डी दल छोटा है लेकिन किसानों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। करीब 25 एकड़ फसल में दल सक्रिय बना हुआ है। दल से फसलों में नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में किसानों ने बाजरा, कपास व खरीफ की अन्य फसलों की बिजाई कर रखी है। जिन किसानों की फसलें इस टिड्डी दल के हमले से प्रभावित हैं उनमें चरण साहू, उमेद, धर्मवीर पुत्र अभय सिंह, रणधीर पुत्र फले राम सत्यवान पुत्र फले राम, सुखबीर पुत्र हरिराम, रणधीर पुत्र गोवर्धन, सुखराम, राजकुमार, करतार, जोगेंद्र, धर्मवीर, नरेश, ओमप्रकाश पुत्र रोहताश, पूर्ण पुत्र भगवान सिंह, ओमप्रकाश पुत्र छतर सिंह ,राजकुमार साहू ,प्रकाश शर्मा पुत्र प्रभाती, अजीत पुत्र मेहर सिंह आदि शामिल हैं। इस संबंध में कृषि विभाग के एडीओ रमेश कुमार का कहना है कि विभाग टिड्डी दल को भगाने के लिए प्रयास कर रहा है। दवा का छिड़काव किया जा रहा है। कुछ टिड्डी मारी भी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed