फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   civic,issuse,farmer,field water,problam,charkhi dadri news

नहरों का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग की टीमों ने पानी चोरी के 200 मामले पकड़े

Sat, 24 Oct 2020 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
civic,issuse,farmer,field water,problam,charkhi dadri news
जिले में नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए सिंचाई विभाग अधिकारियों की टीमों ने शनिवार को भी नहरों पर निरीक्षण की। इस दौरान 200 नहरी पानी चोरी के मामले पकड़े गए। इन किसानों को चिह्नित कर लिया है। इस समय नहरी पानी की चोरी भी भारी मात्रा में हो रही है।
विज्ञापन

किसान नहरों पर इंजन, साइफन पाइप और ट्रैक्टर आदि लगाकर पानी का दिन-रात उठान कर रहे हैं, ताकि खेतों की सिंचाई कर रबी की सरसों और गेहूं की फसलों की बिजाई कर सके। इस बार मानसून की बारिश कम होने की वजह से किसानों को सिंचाई करके ही रबी की फसलों की बिजाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ ओमदत्त शर्मा, एसडीओ राहुल छिल्लर, जेई कपिल हुड्डा, जेई उपेंद्र व शुभम की टीम ने लोहारू मेन और बधवाना नहरों पर छापेमारी की। इस दौरान लोहारू नहर से 100 और बधवाना नहर से 100 चोरी के मामले पकड़े गए। इस दौरान अधिकारियों ने नहरों पर लगे साइफन, इंजन आदि हटवाए गए। किसान रात के समय ज्यादा मात्रा में पानी की चोरी कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा एक बार इंजन व पाइप हटवा दिए जाने पर पीछे से फिर चालू कर लिए जाते हैं। पानी की चोरी ज्यादा मात्रा में होने से टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे अंतिम छोर पर पड़ने वाले गांवों में जलघरों और तालाबों में भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर व जेई कपिल हुड्डा ने किसानों से पानी की चोरी नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed