फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   civic issuse,farmer,charkhi dadri news

रानीला के किसानों ने धरना देकर जताया रोष

Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,farmer,charkhi dadri news
जिले में शनिवार को 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 26 संक्रमित शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं जबकि दो गांवों से हैं। अकेले रंगीला मंदिर क्षेत्र में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जो दो परिवारों के हैं। रंगीला मंदिर क्षेत्र के 13 संक्रमितों में सात पुरुष और छह महिलाएं हैं। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर लिया है और उनके संपर्क में आए हुए लोगों का डाटा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को 28 कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने की पुष्टि डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने की है। उन्होंने बताया कि अब जिले में संक्रमितों की संख्या 402 हो गई है और इनमें से 250 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से एक ही मौत हुई है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि शनिवार को रंगीला मंदिर क्षेत्र निवासी 13 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र निवासी 65 और 39 साल के दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शहर निवासी 22 वर्षीय युवक, दस साल के किशोर, 46 साल का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि शहर की एमसी कॉलोनी निवासी 22 साल का युवक भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा शहर निवासी 59 साल के व्यक्ति और 40 साल की महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि रावलधी गांव निवासी 52 साल का व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। एमसी कॉलोनी निवासी 31 साल का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed