{"_id":"5f9470978ebc3e9b966167d6","slug":"civic-charkhidadri-news-rtk579921913","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन को देखते हुए बिजली निगम लगाएगा आठ नए एडिशनल ट्र्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन को देखते हुए बिजली निगम लगाएगा आठ नए एडिशनल ट्र्रांसफार्मर
विज्ञापन
शहर का बिजली पावर सब स्टेशन ।
- फोटो : CharkhiDadri
बिजली निगम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए 16 कर्मचारियों की टीम का गठन किया है। इसके अलावा शहर में दिवाली पर्व से पहले आठ नए एडिशनल ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे ताकि लोड की वजह से बिजली आपूर्ति में व्यवधान न आए। निगम शहर के सभी बिजली ट्रांसफफार्मरों की मरम्मत करेगा। निगम ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है।
त्योहारी सीजन को देखते हुए बिजली निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। खासकर दिवाली पर्व को लेकर बिजली निगम विशेष तैयारियां करने जा रहा है। शहर में दो मेन पॉवर सब स्टेशन हैं। चरखी पॉवर सब स्टेशन और रेलवे रोड स्थित पॉवर स्टेशन के जरिये पूरे शहर में बिजली की आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड सब स्टेशन से करीब 45 प्रतिशत एरिया में आपूर्ति की जाती है। शहर के कुछ एरिया में साथ लगते गांव घसोला पावर सब स्टेशन से भी बिजली की आपूर्ति की जाती है।
शहर में इस समय करीब 15500 बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को 1300 बिजली ट्रंासफार्मर के जरिए बिजली आपूर्ति की जाती है। इनके अलावा 850 लाल रंग के छोटे ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं। लाल रंग के एक ट्रंासफार्मर से 20 घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शहर में 12 फीडर हैं। तीन नए फीडर तो कुछ माह पहले बनाए गए हैं।
विज्ञापन
अब निगम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए प्लान तैयार की है। इस प्लान के तहत शहर के सभी ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जाएगी। पुराने जंफर चेंज किए जाने हैं। ट्रांसफार्मरों में तेल की मात्रा की जांच जाएगी। जरूरत के अनुसार केबल भी लगाई जानी हैं ताकि फॉल्ट कम से कम आएं। शहर में वैसे तो 24 घंटेे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है लेकिन फॉल्ट ज्यादा मात्रा में आने की वजह से आपूर्ति ज्यादा प्रभावित रहती है।
दिवाली पर्व पर बिजली की खपत भी 10 प्रतिशत बढ़ जाती है। शहर की रोजाना की बिजली खपत तीन लाख यूनिट है। निगम ने मेंटिनेंस वर्क के लिए 16 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।यह कर्मचारी शहर के अलग अलग भागों में बारी- बारी से फीडर वाइज मेंटिनेंस का काम करेंगें।15 दिनों में यह काम पूरा करने की प्लानिंग है। यह मेंटिनेंस होने पर आने वाले सर्दी के मौसम में भी उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं आएगी। सर्दी के मौसम में भी सुबह-शाम लोड ज्यादा बढ़ता है। इस वजह से पेयजल आपूर्ति भी चरमरा जाती है।
- निगम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अभी से काम शुरू कर दिया है। 16 कर्मचारियों की रखरखाव कार्य के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। यह कर्मचारी एरिया वाइज मेंटिनेंस का काम पूरा करेंगें। जरूरत के अनुसार नई तारें भी लगाई जाएंगीं। लोग बिजली की चोरी ना करें और नियमित रूप से बिजली का बिल जमा करवाए। निगम 24 घंटे बिजली देने को तैयार है।
ओमवीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम