फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   City police station arrested the proclaimed offender

Charkhi Dadri News: सिटी थाना पुलिस ने उद्घोषित आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 21 May 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
City police station arrested the proclaimed offender
चरखी दादरी। दादरी पुलिस टीम ने चोरी के मामले में फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र निवासी रोहित उर्फ कान्हा के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में वर्ष 2016 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में तारीख पेशी पर गैर हाजिर होने से दादरी न्यायालय ने 23 नवंबर 2021 को आरोपी को उद्घोषित आरोपी घोषित किया था। न्यायालय के आदेश पर उसके खिलाफ सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

सिटी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप ने बुधवार को फरार आरोपी रोहित उर्फ कान्हा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद वीरवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि उक्त आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में चार प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed