फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   City parks are in bad shape, renovation plans on hold

Charkhi Dadri News: शहर के पार्क बदहाल, जीर्णोद्धार की योजना ठंडे बस्ते में

Sun, 30 Jun 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 30 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
City parks are in bad shape, renovation plans on hold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के पार्क लंबे समय से बदहाल हैं। इनके जीर्णोद्धार करवाने की योजना ठंडे बस्ते में हैं। करीब चार माह पहले तीन पार्काें की दशा सुधारने की कार्ययोजना तैयार कर फाइल मुख्यालय भेजी गई थी, जिसे अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। दूसरी ओर पार्काें में सुविधाओं का अभाव होने से यहां सुबह-शाम आने वाले लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
रोजगार्डन, स्वर्ण जयंती पार्क और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क की दशा सुधारने पर दिव्या नगर योजना के तहत 2.75 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाना है। जीर्णोद्धार की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है जबकि तकनीकी स्वीकृति का अभी इंतजार है। सरकार पार्काें के जीर्णोद्धार के लिए नगर परिषद को 1.75 करोड़ रुपये का बजट पहले ही जारी कर चुकी है।
विज्ञापन

पार्काें की सुविधाओं में इजाफा करने की योजना को फरवरी 2024 में प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी और इसके तुरंत बाद अधिकारियों ने फाइल तकनीकी स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दी थी। इसके बाद आचार संहिता का पेच फंस गया और मामला ठंडे बस्ते में रहा। अब आचार संहिता हटे करीब 24 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्यालय की ओर से तकनीकी स्वीकृति नहीं दी गई है। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृति मिलते ही आगामी औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रयास है कि जल्द से जल्द पार्काें का जीर्णोद्धार कार्य धरातल पर शुरू करवाया जाए। तीनों पार्काें की दशा बदलने से करीब आठ हजार लोगों को फायदा होगा। इस समय नगर के रोजगार्डन में एक भी गुलाब नहीं है और यहां लगे बच्चों के झूले समेत ट्रैक भी टूटा पड़ा है। इसके अलावा घास भी जल गई है। ये ही स्थिति दो अन्य पार्काें की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ड्रेनेज सिस्टम होगा बेहतर, गुलाबों से महकेंगे पार्क

रोजगार्डन की दशा दो करोड़ रुपये से बदली जानी है। इसके विभिन्न काम होने हैं। यहां जलभराव की समस्या को दूर की जाएगी। इसके लिए पार्क का भूतल ऊंचा उठाया जाएगा। जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। रोजगार्डन गुलाब समेत कई प्रकार के फूलों से महकेगा। इसी प्रकार स्वर्ण जयंती पार्क और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भी हरियाली और सुविधाएं बढ़ाने के साथ खुशबूदार फूल लगाए जाएंगे।





शहर के सबसे बड़े पार्क रोजगार्डन में होंगे ये काम

रोजगार्डन में ओपन जिम के उपकरणों में विस्तार होगा। सभी दीवारों का नए सिरे से निर्माण होगा। पार्क में नए सिंथेटिक ट्रैक भी बनाए जाएंगे। हरियाली के लिए विभिन्न प्रबंध किए जाएंगे। सुंदरीकरण के लिए लाइट वाले फव्वारे लगेंगे।







दिव्या नगर योजना के तहत तीनों पार्काें की दशा सुधारी जानी है। इस पर करीब 2.75 करोड़ रुपये लागत आएगी। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने का इंतजार है और इसके तुरंत बाद औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर आमंत्रित कर दिया जाएगा। जल्द ही इसका फॉलोअप लिया जाएगा। - बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed