{"_id":"6297ac06c1654c4a8f175a12","slug":"city-needs-10-moving-pump-sets-for-monsoon-season-charkhidadri-news-hsr6331830109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सीजन के लिए शहर को 10 मूविंग पंप सेट की जरुरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सीजन के लिए शहर को 10 मूविंग पंप सेट की जरुरत
विज्ञापन
पानी उठान के लिए सीवर मैनहोल पर लगाया गया पंप सेट।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए आधुनिक तकनीक के 10 मूविंग इंजन व पंप सेट की जरूरत है, तब जाकर बारिश सीजन में शहर से पानी का उठान करना संभव होगा। मानसून सीजन से पहले इस पूरे सिस्टम को अपडेट करने की जरूरत है ताकि जरूरत के अनुसार किसी भी क्षेत्र में जलभराव होने पर मूविंग पंप सेट लगाए जा सकें।
मानसून का एक माह शेष है। इसे देखते हुए प्रशासन व विभाग को अभी से आवश्यक प्रबंध करने होंगे। शहर की सीवर व्यवस्था पहले ही लचर रही है। सीवर लाइनें इस समय ठप हैं। 40 साल पुरानी कंडम लाइनें ज्यादा परेशान कर रही हैं। इन लाइनों को रिप्लेस करने की जरूरत है तब जाकर बात बन सकती है। पुरानी व नई लाइनों का लेवल मैच नहीं होने की वजह से भी पानी आगे नहीं बढ़ पाता है जिससे लाइनें बैक मार जाती हैं। ऐसे में पानी का पंप व मोटरों से उठान करना ही विकल्प है। शहर की सीवर लाइन का स्थायी तौर पर समाधान करने के लिए विशेष मास्टर प्लान तैयार करने की जरूरत है।
आने वाले बारिश के सीजन से निपटने के लिए शहर को कम से कम 10 मूविंग इंजन व पंप सेट लगाने की जरूरत है। शहर के किसी भी भाग में जलभराव होने पर इंजन व पंप आदि से पानी की तत्काल निकासी की जा सके। पिछले साल शहर से सीवर के पानी को बंद पड़ी सीसीआई सीमेंट फैक्टरी के खाली परिसर में डाला गया था और वहां से अब तक पानी की निकासी नहीं हो पाई है। इसके चलते समीप ही रिहायशी कॉलोनी में रहने वाले लोग परेशान हैं। इस मानसून सीजन में ऐसा न हो, इसके लिए समय से ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
- एसटीपी की दशा में भी सुधार की दरकार
जैसे-तैसे एसटीपी तक बारिश का पानी पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर प्रबंध करने की जरूरत ताकि शहर को डूबने से बचाया जा सके। सीवर के पानी को शहर के आसपास रेतीला क्षेत्र में समायोजित किया जा सकता है। अस्थायी तौर पर पाइप लाइन डालकर रेतीला क्षेत्र में पानी की निकासी करवाई जा सकती है। विभाग को इस समय एसटीपी की खामियों को भी दूर करने की तरफ ध्यान देना चाहिए।
बारिश से शहर में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। पानी की निकासी के लिए इंजन व पंप सेट तैयार किए जा रहे हैं। सीवर लाइनों को भी साफ किया जा रहा है।
-सोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग