फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   City Council Chairman again accused of discrimination in development work

Charkhi Dadri News: नगर परिषद चेयरमैन पर फिर लगा विकास में कार्यों भेदभाव का आरोप

Sat, 23 Mar 2024 02:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 23 Mar 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
City Council Chairman again accused of discrimination in development work
फोटो : 15
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर परिषद चेयरमैन की कार्य प्रणाली से नाराज वार्ड 12 की नगर पार्षद कौशल्या देवी ने 12 पार्षदों का समर्थन किया है। कौशल्या देवी ने चेयरमैन पर विकास कार्यों में भेदभाव करने और भ्रष्टाचार फैलाने का कथित आरोप भी लगाया है।
12 पार्षदों ने कौशल्या देवी का उनकी टीम में शामिल होने पर बसंती रंग का फटका पहनाकर स्वागत किया। कौशल्या देवी ने कहा कि उसके वार्ड में स्ट्रीट लाइट वितरण में भेदभाव किया गया है। चेयरमैन ने अपने चहेते पार्षदों के वार्डो में 6-7 गलियों के टेंंडर जारी करवाएं हैं जबकि उसके वार्ड में एक गली का टेंडर भी जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्ष से उन्होंने चेयरमैन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया है।
विज्ञापन

नगर पार्षद कौशल्या ने कहा कि चेयरमैन की भेदभावपूर्ण नीति से तंग आकर अब उसने 12 नगर पार्षदों को समर्थन दिया है। उन्होंनेे कहा कि 12 नगर पार्षदों व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अपने वार्ड में विकास कार्यों को गति प्रदान करवाई जाएगी। किसी के दबाव में राजनीति न करते हुए आमजन को मूलभूत सुविधाएं दिलवाने के लिए समर्पित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वार्ड 17 से नगर पार्षद सुधीर स्वामी ने कहा कि वह पहले दिन से ही चेयरमैन के भ्रष्टाचार व भेदभावपूर्ण नीतियों का विरोध करते आ रहे हैं। अब चेयरमैन के समर्थित अन्य पार्षदों को भी यह बात समझ में आने लगी है कि चेयरमैन बक्शीराम सैनी के शासनकाल में नगर परिषद भ्रष्टाचार व लूट का अड्डा बन चुकी है। इस अवसर पर पार्षद मनोज वर्मा, सतबीर चौहान, नवीन प्रजापत, विनोद सिंहमार, जितेंद्र सांगवान, नरेंद्र दहिया, जयसिंह लांबा, नवीन बिंदल, सत्यवान पहल, अजय सांगवान, विरेंद्र सांगवान, विकास, दीपक चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed