फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   citizens assisting the police

पुलिस की सहायता कर विभाग का अभिन्न अंग बनें नागरिक : एसपी

Tue, 28 Jan 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 28 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
citizens assisting the police
कबीरनगर में नागरिकों को संबोधित करते एसपी अर्श वर्मा। 
चरखी दादरी। पुलिस की दादरी को नशा मुक्त बनाने की मुहिम जारी है। मंगलवार को एसपी अर्श वर्मा ने शहर के कबीर नगर में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही उनसे सुरक्षा व पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश और जिले को नशा मुक्त बनाना है तो प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। कहा कि यदि आपकी जानकारी में या कोई परिचित नशे की लत से ग्रस्त है तो उनके पास जाकर मित्र के तौर पर उनकी परेशानी, नशे का कारण पूछें। ऐसा करने से उनमें हिम्मत बढ़ेगी और वे नशे की लत को छोड़ने के लिए भी प्रेरित होंगे। अंत में बच्चों को चाकलेट देकर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और पढ़कर बडे़ अधिकारी बनने का आह्वान किया। नागरिकों ने मध्य रात्रि में गश्त बढ़ाने की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने शहर थाना प्रबंधक को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अपराध पर रोकथाम, महिला सुरक्षा, नशे के प्रसार को रोकना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार व नशीले पदार्थों की बरामदगी कर रही है। ऐसे लोगों सूचना पुलिस को देना सभी लोगों का कर्तव्य है। पुलिस की सहायता करके आप पुलिस का अभिन्न अंग बन सकते हैं और समाज से नशे को खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed