फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cia team armed with AK-47 attacked with by a accused

चरखी दादरी: एके-47 से लैस सीआईए टीम पर पांच हजार के इनामी बदमाश ने तानी देसी पिस्तौल

Thu, 16 Feb 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 16 Feb 2023 12:27 AM IST
सार

एके-47 से लैस पुलिस जवानों के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों को होश उड़ गए। इस पर छह सदस्यीय सीआईए टीम ने चारों बदमाशों को धर दबोचा। वो राहगीरों को लूटने की फिराक में थे।

विज्ञापन
Cia team armed with AK-47 attacked with by a accused
पुलिस गिरफ्त में बदमाश और प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएसपी विरेंद्र सिंह व साथ में सीआईए टीम

विस्तार

चरखी दादरी में राहगीर समझकर पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश मंगलवार रात तीन साथियों के साथ लूट के मंसूबे से सीआईए की गाड़ी रुकवा बैठा। चारों बदमाशों को एके-47 से लैस सीआईए टीम ने काबू कर लिया। आरोपियों से एक एक्सूयवी, एक देसी पिस्तौल, छह कारतूस, दो डंडे और एक टॉर्च बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ दादरी सिटी थाने में सशस्त्र अधिनियम समेत धारा 398 व 401 के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को दादरी डीएसपी हेडक्वार्टर विरेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि सीआईए टीम को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि रावलधी-भिवानी लिंक रोड पर बंद ढाबे के पीछे लूट के इरादे से हथियारों से लैस कुछ बदमाश छिपे हुए हैं। वो राहगीरों को लूटने की फिराक में है। इस आधार पर एसआई अनिल कुमार की अगुवाई में सीआईए टीम एसयूवी में सवार होकर वहां पहुंची। बदमाशों ने सीआईए टीम को राहगीर समझकर अपनी गाड़ी उनके आगे रुकवा दी और सीआईए टीम पर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन


एके-47 से लैस पुलिस जवानों के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों को होश उड़ गए। इस पर छह सदस्यीय सीआईए टीम ने चारों बदमाशों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान साहुवास निवासी अमरजीत उर्फ पंकज, मकड़ाना निवासी रविंद्र उर्फ ठाकुर व नितिन और दूधवा निवासी अरुण के रूप में हुई। अमरजीत उर्फ पंकज पर झज्जर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर में झज्जर पुलिस ने पकड़े गए थे पंकज के साथी
दादरी पुलिस के हत्थे चढ़ा पांच हजार का इनामी बदमाश गत अक्तूबर माह में झज्जर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उस दौरान उसके तीन साथी झज्जर पुलिस की गिरफ्त में आए थे। उनसे 12 पिस्तौल और 32 कारतूस बरामद हुए थे। उस मामले में ही झज्जर पुलिस ने अमरजीत उर्फ पंकज पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उस दौरान योजना थी कि पेशी पर लाते समय कासनी गैंग सरगना प्रदीप कासनी की हत्या की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed