फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CIA staff arrested a youth with 9.43 grams of chitta

Charkhi Dadri News: सीआईए स्टाफ ने 9.43 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 05 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
CIA staff arrested a youth with 9.43 grams of chitta
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने मंगलवार को मंजीत गांव बिरही कलां निवासी को 9.43 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस टीम में शामिल एएसआई विशाल, हेड कांस्टेबल विकास, सिपाही सुधीर, सिपाही सुखबीर सरकारी गाड़ी में गश्त पड़ताल के लिए मैहड़ा मोड़, बिरही कलां के पास मौजूद थे। उस दौरान एएसआई विशाल को सूचना मिली कि गांव बिरही कलां में युवक नशीला पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) बेचने का काम करता है और फिलहाल वह बिरही क्रेशर जोन में उसकी श्रीश्याम मनी ट्रांसफर एन्ड क्लोथ हाऊस नाम की दुकान के सामने खड़ा है।
सूचना मिलते ही सीआईए स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची। दुकान के सामने नौजवान शख्स खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखते ही एकदम मुड़कर अपनी दुकान की तरफ चलने लगा। टीम ने शख्स को काबू कर नामपता पूछा तो उसने अपना नाम मंजीत निवासी बिरही कलां बताया। एएसआई विशाल ने मंजीत की तलाशी ली।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान शख्स की जेब से एक पॉलीथिन में 9.43 ग्राम चिट्टा व एक छोटा इलेक्ट्रोनिक कांटा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन रिमांड भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed