फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   chunavi chaupal

Charkhi Dadri News: प्रत्याशी जब वोट मांगण आवैंगै, हम गाम की सारी समस्या गिनवावांगै...

Mon, 16 Sep 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
chunavi chaupal
 गांव घिकाड़ा के स्टेडियम में रखे गए उपले। संवाद
चुनावी चौपाल:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के माहौल में रमा घिकाड़ा गांव, ग्रामीण कर रहे प्रत्याशियों को लेकर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर से पांच किलोमीटर दूर स्थित घिकाड़ा गांव में चुनावी चर्चा जोरों पर है। प्रत्याशियों के साथ ग्रामीण गांव की समस्याओं पर भी खुलकर चर्चा कर रहे हैं। हरियाणवी लहजे में ग्रामीणों ने कहा कि- इब प्रत्याशी जब वोट मांगण आवैंगै तो हम गाम की सारी समस्या उननै गिनवावांगै।
घिकाड़ा के ग्रामीणों का कहना है कि गांव के युवाओं की सबसे बड़ी मांग स्टेडियम निर्माण की है। इस चुनाव में युवाओं का यह मुद्दा अहम रहेगा। तीन साल से निर्माण कार्य बंद होने से खिलाड़ियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव की अन्य सार्वजनिक समस्याएं भी चुनावी मुद्दा रहेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि गांव घिकाड़ा की आबादी चार हजार है। इसमें दस वार्ड हैं। रविवार को संवाददाता ने गांव घिकाड़ा पहुंचकर ग्रामीणों से चुनावी माहौल जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रत्याशियों व गांव की समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। कहा कि गांव में चार साल पहले खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। यह काम लगभग एक साल तक चला। इस दौरान एक हॉल का ही निर्माण कार्य हो पाया। अब तीन साल से कार्य बंद है। कोई देखने वाला नहीं है। स्टेडियम की चहारदीवारी, ट्रैक आदि बनने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए संगठन प्रतिनिधि और प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। लेकिन, अब तक कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है। अब वोट मांगने वाले प्रत्याशियों को ग्रामीण गांव की समस्या गिनवाएंगे और फिर उनके कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस बार गांव के विकास को ध्यान में रखकर प्रत्याशी का चयन करेंगे।

- घिकाड़ा की ये भी समस्याएं
- शिवधाम में शेड, पानी की टंकी व रोड निर्माण न होना।
- खेतों का रास्ता अब तक कच्चा होना।
- दूषित पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होना।

ग्रामीण बोले : समस्याओं का समाधान नहीं, मांगें भी नहीं चढ़ीं परवान
- स्टेडियम किसी भी गांव के लिए अहम है। यहां से भी युवाओं की कामयाबी का रास्ता गुजरता है। हमारे गांव में स्टेडियम निर्माण कार्य अधर में है। यह चुनावी मुद्दा रहेगा।
-रणजीत, ग्रामीण
- कार्य अधूरा छोड़ना किसी भी प्रतिनिधि के लिए उचित नहीं होता। इससे जनता की नजर में छवि गलत बनती है। अगर प्रतिनिधि कार्य पूरा करवाए तो ग्रामीण भी सहयोग करेंगे।

-राजेश, ग्रामीण
- मंदिर में जाने का रास्ता कच्चा है। इसके निर्माण के लिए पंचायत की ओर से मांग उठाई गई, लेकिन अब तक नतीजा सिफर है। इससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं।
-ढिल्लू, ग्रामीण

पंचायत की ओर से हर कार्य के लिए प्रक्रिया पूरी की गई है। लेकिन, अधिकारी अभी तक इस संज्ञान लेने से पीछे से रहे हैं। समस्या से अवगत कराने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुए हैं।
-विपिन कुमार, सरपंच, घिकाड़ा
फोटो - 26
गांव घिकाड़ा में चौपाल में चर्चा करते ग्रामीण। संवाद
फोटो -27
गांव घिकाड़ा के स्टेडियम में रखे गए उपले। संवाद
फोटो -28
गांव घिकाड़ा में खेतों का कच्चा रास्ता। संवाद
फोटो -29
सरपंच विपिन कुमार
फोटो - 30
रणजीत सिंह
फोटो -31
राजेश
फोटो -32
ढिल्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed