{"_id":"6890edfd5e61a0b302061dbd","slug":"children-weaving-golden-dreams-in-a-strange-building-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142019-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बेगाने भवन में नौनिहाल बुन रहे सुनहरे स्वप्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बेगाने भवन में नौनिहाल बुन रहे सुनहरे स्वप्न
विज्ञापन
फोटो -08 खोरड़ा गांव का कंडम आंगनबाडी केंद्र का भवन। संवाद
बाढड़ा। लंबे समय से गांव खोरड़ा का आंगनबाड़ी केंद्र भवन जर्जर है और नए के निर्माण की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है। मजबूरीवश आंगनबाड़ी केंद्र के विद्यार्थियों को राजकीय प्राथमिक स्कूल भवन में बैठाना पड़ रहा है। वहां उन्हें आंगनबाड़ी की तर्ज पर सभी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बेगानेभवन में सुविधाओं के अभाव में नौनिहाल बेहतर भविष्य के लिए सुनहरे स्वप्न बुन रहे हैं।
ग्रामीण कुलदीप,धर्मवीर अनिल व विकास ने बताया कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन पिछले काफी समय से जर्जर है। इससे नन्हें- मुन्नों को आंबेडकर भवन में संचालित प्राइमरी स्कूल में जाना पड़ता है। वहां उस लिहाज से सुविधाएं नहीं हैं और यह केवल वैकल्पिक व्यवस्था थी, जो काफी लंबी चल गई है। अब विभाग को आंगनबाड़ी केंद्र का नया भवन बनाकर वहां कक्षाएं सुचारु रूप से लगानी चाहिए।
ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन जर्जर होने के कारण इसकी खिड़कियां व दरवाजे टूटे हुए हैं जबकि छत से लेंटर के सरिये बाहर निकल आए हैं। बारिश के समय छत भी टपकती है और ऐसे में अगर यहां नौनिहालों को बैठाएंगे तो कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन व विभाग से गांव में नया आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
- आंगनबाड़ी केंद्र में जाते हैं 30 से अधिक बच्चे
ग्रामीण करतार, देवराज व कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में 30 से अधिक बच्चे जाते हैं, जो सुविधाओं की कमी का दंश झेल रहे हैं। ग्राम पंचायत का तर्क है कि जल्द ही अधिकारियों से मिलकर आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की मांग की जाएगी।
यह बोले अभिभावक :
- आंगनबाड़ी केंद्र भवन जर्जर होने से बच्चे दूसरी जगह बैठाए जा रहे हैं। वहां आंगनबाड़ी की तर्ज पर तमाम सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शासन-प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
विकास कुमार, अभिभावक
- गांव में एक ही आंगनबाडी केंद्र है जो पिछले लंबे समय से जर्जर है। विभाग की ओर से इसकी सुध नहीं ली जा रही है। लेकर नए का निर्माण नहीं कराया गया है।
धर्मवीर, अभिभावक
- प्राइमरी स्कूल में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की कक्षाएं लग रही हैं। विभाग और सरकार ने अब तक खोरड़ा गांव में नया आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बनवाया है।
रामअवतार, अभिभावक
- आंगनबाड़ी केंद्र भवन का भवन खस्ताहाल है। नए भवन का निर्माण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए ताकि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके।
कुलदीप, अभिभावक
-- -- -- -- --
ग्राम पंचायत गांव में हर मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है। अधिकारियों के समक्ष जल्द ही नया आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने की मांग रखी जाएगी।
रामफल, सरपंच, खोरड़ा