{"_id":"65b7e63e34c757d1fd0fbde8","slug":"chief-ministers-flying-squad-raided-the-oil-mill-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-112795-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ऑयल मिल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ऑयल मिल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दी दबिश
Mon, 29 Jan 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
ऑयल मिल में खड़ी सरसों से लदी कैंटर। संवाद
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अगुवाई में मार्केट कमेटी व गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने चिड़िया रोड स्थित एक ऑयल मिल में दबिश दी। टीम को यहां सरसों से भरा एक कैंटर मिला। इस कैंटर को मार्केट फीस भरे बिना ही मिल में पहुंचा गया था। इस पर संज्ञान लेकर मार्केट कमेटी ने 3250 रुपये फीस भरवाई।
संयुक्त टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि शहर के चिड़िया रोड स्थित एक ऑयल मिल में बिना मार्केट फीस भरे ही सरसों की खरीद-फरोख्त की जाती है। इसके आधार पर उड़नदस्ता दादरी पहुंचा और मार्केट कमेटी सुपरवाइजर विनोद कुमार को साथ लेकर ऑयल मिल में दबिश दी। वहां टीम को एक कैंटर खड़ा मिला। टीम ने जब कैंटर का वजन करवाया तो इसमें 50 क्विंटल सरसों थी। जांच के दौरान सामने आया कि बिना मार्केट फीस भरे ही सरसों को कैंटर के जरिये ऑयल मिल में भेजा गया है। इसके बाद टीम ने मार्केट फीस भरवाई।