फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister's flying squad did not get cleanliness at dairy, filled samples of ghee

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को डेयरी पर नहीं मिली साफ-सफाई, घी के सैंपल भरे

Thu, 10 Aug 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 10 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad did not get cleanliness at dairy, filled samples of ghee
सैंपल लेने के बाद कागज तैयार करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी।
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो डेयरी और एक मिष्ठान भंडार के गोदाम पर दबिश दी। इस दौरान टीम को दोनों डेयरी पर 3.75 क्विंटल देसी घी तैयार मिला। इस दौरान यहां साफ-सफाई नहीं मिली। दोनों डेयरी से टीम ने घी के जबकि मिष्ठान भंडार से घेवर व लड्डू के सैंपल लिए।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी को साथ लेकर पहले गांधी नगर स्थित डेयरी पर पहुंचे। वहां डेयरी संचालक हाजिर मिला। जांच के दौरान यहां 2.05 क्विंटल खुला देसी घी मिला। डेयरी में टीम को साफ-सफाई नहीं मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी की अगुवाई में टीम ने घी का सैंपल लिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम एक अन्य डेयरी पर पहुंची और वहां भी डेयरी संचालक हाजिर मिला। जांच के दौरान यहां 1.70 क्विंटल देसी घी तैयार मिला और यहां भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। इस डेयरी से भी घी का सैंपल लिया गया। डेयरी में जांच के बाद टीम ने चंपापुरी स्थित एक मिष्ठान भंडार के गोदाम में दबिश दी। वहां टीम को 170 किलो घेवर व 50 किलो लड्डू तैयार मिले। इन दोनों मिठाई के भी सैंपल लिए गए, जिनकी लैब में जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में दो घी डेयरी और एक मिष्ठान भंडार के गोदाम में बुधवार को रेड की गई। वहां से चार सैंपल लिए गए। कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली।
-डॉ. दीपक चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed