फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister's flying squad raided three establishments including two dairies, six samples for ready 580 kg of ghee

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो डेयरी समेत तीन प्रतिष्ठानों पर की छापामारी, तैयार 580 किलोग्राम के घी के लिए छह सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided three establishments including two dairies, six samples for ready 580 kg of ghee
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सोमवार को शहर में दो डेयरी समेत तीन प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। तीनों जगहों टीम को 580 किलोग्राम देसी घी तैयार मिला। फूड सेफ्टी टीम ने तीनों प्रतिष्ठानों से घी के छह सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। करीब तीन घंटे तक संयुक्त टीम की कार्रवाई चली और इससे देसी घी कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

दरअसल मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में देसी घी कम दाम पर बेचा जाता है। ऐसे में इसके मिलावटी होने का अंदेशा है। इस आधार पर एसआई अनूप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर विभाग जिला प्रभारी इंस्पेक्टर जलधीर सिंह और फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. दीपक चौधरी की टीम को साथ लेकर शहर में छापामारी शुरू की गई।
विज्ञापन

सबसे पहले टीम गांधी नगर स्थित प्रेम डेयरी पर पहुंची। यहां टीम को मालिक नवीन कुमार मौजूद मिला। जांच के दौरान डेयरी से 290 किलोग्राम खुला देसी घी बरामद हुआ। डॉ. दीपक चौधरी ने यहां से घी के दो नमूने लिए। इसके बाद टीम ने गांधी नगर स्थित दिनेश प्रधान डेयरी पर दबिश दी। चेकिंग के दौरान डेयरी मालिक दिनेश हाजिर मिला जबकि यहां 210 किलोग्राम खुला देसी घी तैयार मिला। फूड सेफ्टी टीम ने यहां से भी घी के दो सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कार्रवाई करने के बाद संयुक्त टीम सरदार झाडू सिंह चौक रोड स्थित दक्ष अचार केंद्र पर पहुंची। यहां मालिक सतपाल सैनी हाजिर मिला और जांच के दौरान 80 किलोग्राम खुला देसी घी तैयार मिला। इसके भी दो सैंपल लिए गए।

हमने जो घी के सैंपल लिए हैं, उन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजेंगे। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही इस देसी घी की गुणवत्ता का पता चल सकेगा। अगली कार्रवाई सैंपल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
डॉ. दीपक चौधरी, फूड सेफ्टी ऑफिसर
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। सोमवार को दो डेयरी और एक अचार केंद्र पर टीम ने रेड कर घी के सैंपल लिए हैं।
जलधीर सिंह, प्रभारी, चरखी दादरी गुप्तचर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed