फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   chhath celebrated

Charkhi Dadri News: व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Tue, 28 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 28 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
chhath celebrated
छठ पर्व के दौरान भगवान सूर्य को अर्ध्य देती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। भगवान सूर्य की उपासना का छठ पर्व सोमवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्वांचल जल कल्याण बिहार सेवा संघ की ओर से स्थानीय लाला हरबिलास चौक पर बनाए गए अस्थायी घाट पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्वांचल समाज के लोगों ने अस्थायी घाट में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।
छठ पर्व पर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सूर्य को अर्घ्य देने से पहले लोगों ने छठ मैया और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। उसके बाद पूरे श्रद्धा भाव के साथ छठ का पहला अर्घ्य दिया। पूर्वांचल जल कल्याण बिहार सेवा संघ के प्रधान चिंटू ने बताया कि भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से यश व आरोग्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि पर्व के आखिरी दिन मंगलवार सुबह उदय होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षिका अर्चना अग्रवाल ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ पूजा भगवान सूर्य व छठी मैया की पूजा-अर्चना के साथ हमें प्रकृति से भी जोड़ता है। इससे हम यह सीख सकते हैं कि प्रकृति के संदर्भों की भी पूजा व संरक्षण करना चाहिए। जिनकी वजह से हम पृथ्वी पर सांस ले रहे हैं और सुंदर जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed