फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chaudhar, who was a couple twice in Pandavan, has 10 wards in a village with 1980 voters

पांडवान में 2 बार दंपती की रही चौधर 1980 मतदाता वाले गांव में हैं 10 वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chaudhar, who was a couple twice in Pandavan, has 10 wards in a village with 1980 voters
चरखी दादरी। अरावली की पहाड़ियों की तलहटी में बसे गांव में पांडवान में पति-पत्नी ने दो योजना की गांव की चौधर की है। निवर्तमान सरपंच राजकरण जिला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान भी रहे हैं। इतना ही नहीं गांव में एक बार अनुसूचित जाति वर्ग से भी सरपंच बना है। गांव की आबादी करीब 3500 है और 1980 मतदाता हैं। इस बार सरपंच पद के चुनाव में चार उम्मीदवारों के नामों की चर्चाएं हैं। यह गांव सांगवान गोत्र बाहुल्य है।
विज्ञापन

पांडवान में 1058 पुरुष और 922 महिला मतदाता हैं। यह गांव अरावली की पहाड़ियों में बसा है। ऐसे में इस गांव का सौंदर्य देखते ही बनता है। सांगवान-40 खाप के अधीन आने वाले इस गांव में दंपती ने भी गांव की चौधर की है। राजकरण व उनकी पत्नी निर्मला देवी सरपंच रह चुकी हैं। निर्मला देवी ने वर्ष 2005-10 योजना में गांव की सरपंची की जबकि राजकरण निवर्तमान योजना में सरपंच रहे हैं। अब राजकरण जिला परिषद चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग से भगवान सिंह सरपंच बने हैं। वहीं नौबत सिंह ने दो योजना सरपंची की है। इसी प्रकार गोपाल सिंह एक योजना सरपंच रहे। सांगवान गोत्र से ही चांद सिंह ने भी गांव की चौधर की है। इनके अलावा जागेराम, चंद्र सिंह व जगेदव सिंह ने भी एक-एक योजना सरपंची की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव में हैं तीन पाने
ग्रामीणों के अनुसार गांव में तीन पाने हैं जिनमें जोहड़ पाना, बड़ा पाना व किदाण पाना शामिल है। ग्रामीणों के अनुसार इन चुनावों में पेयजल के पाइप लाइन बिछाने व दूषित पानी की निकासी का मुद्दा ज्यादा हावी रहेगी। गांव के जलघर से नहर तक पाइप लाइन बिछाई जानी है ताकि पेयजल का स्थायी तौर पर समाधान हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed