फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chasing RTA team, motorists abused, four arrested

Charkhi Dadri News: आरटीए टीम का पीछा कर गाड़ी सवारों ने की गाली-गलौज, चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Chasing RTA team, motorists abused, four arrested
चरखी दादरी। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रही आरटीए टीम का पीछा कर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरटीए सहायक सचिव ने इसकी शिकायत सदर थाने में दी है। पुलिस ने टीम का पीछा करने वाले तीन गाड़ियों में सवार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आरटीए सहायक सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम सोमवार रात ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए भैरवी-घसोला रोड पर जा रही थी। उसी दौरान तीन गाड़ियों में सवार ओवरलोड माफिया ने टीम का पीछा शुरू कर दिया। कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम जब दादरी- कलियाणा चौक के समीप पहुंची तो क्रेटा चालक ने ओवरटेक करके टीम की गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद दो गाड़ियां उनकी गाड़ी के पीछे रुक गई और उनमें सवार लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी और उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। जब टीम सदस्यों ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


डायल 112 को दी सूचना
आरटीए सहायक सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने टीम के साथ दुर्व्यवहार किया और इसके चलते उन्होंने डायल 112 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। आरटीए टीम की ओर से सदर थाने में एक शिकायत सौंपी गई जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
डीएसपी हेडक्वार्टर विरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को भैरवी से गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान चरखी निवासी विक्रम, रविंद्र व कपिल समेत फतेहगढ़ निवासी अनूप के रूप में हुई है।


इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed