{"_id":"631a437a1bcc4b2b4126048a","slug":"charkhidadri-news-charkhidadri-news-hsr6413929185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज रोड पर सुबह एक घंटा पहले भारी वाहनों की एंट्री बंद करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज रोड पर सुबह एक घंटा पहले भारी वाहनों की एंट्री बंद करने की उठाई मांग
विज्ञापन
ोटो 03 शहर के कॉलेज रोड से नो एंट्री समय शुरू होने से पहले गुजरता भारी वाहन।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग ठीक होने के बाद भी कॉलेज रोड से भारी वाहन गुजर रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने सुबह आठ से शाम पांच बजे तक इस रोड से भारी वाहनों की एंट्री बैन की हुई है, लेकिन सुबह आठ बजे से पहले तक यहां से भारी वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग पर चार स्कूल और चार कॉलेज होने के चलते अभिभावकों ने एंट्री बैन का एक घंटा बढ़ाने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यार्थियों के आवागमन के चलते प्रशासन को सुबह सात बजे ही भारी वाहनों का इस मार्ग से प्रवेश बंद करना चाहिए।
कॉलेज रोड स्थित स्कूलों का समय सुबह आठ बजे है। विद्यार्थी करीब सवा सात बजे ही स्कूल पहुंचना शुरू कर देते हैं। दूसरी ओर तय समय अनुसार भारी वाहनों का इस मार्ग से प्रवेश आठ बजे बंद होता है। अभिभावकों का कहना है कि सवा सात से आठ बजे तक 45 मिनट में भारी वाहनों के चलते यहां कोई भी हादसा हो सकता है। उनका कहना है कि आठ बजे तक स्कूल में विद्यार्थी पहुंचना बंद हो जाते हैं और ऐसे में आठ बजे के बाद तो वैसे ही हादसों की संभावना कम हो जाती है। उनका कहना है कि प्रशासन सुबह सात बजे ही इस मार्ग से भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दे।
इस मार्ग पर स्थित शिक्षण संस्थाओं में करीब चार हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। इनमें स्कूली बच्चों की संख्या दो हजार है। स्कूली बच्चों के हादसों का शिकार होने का ज्यादा खतरा बना रहता है और इसके चलते अभिभावक चिंतित हैं। शहर निवासी दलबीर, विकास, मनोज, कबीर, मोहित, मनोज और प्रदीप का कहना है कि अगर प्रशासन कॉलेज रोड से सुबह सात बजे ही भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दे तो अभिभावकों की चिंता दूर होगी।
विज्ञापन
सुबह आठ से शाम पांच बजे तक इस मार्ग से भारी वाहनों की एंट्री बैन है। लोगों की अगर एक घंटा और बढ़ाने की मांग है तो उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करवाएंगे।
-ओमप्रकाश, ट्रैफिक एसचएचओ