फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri truck hit car of jail warden, wife died

Charkhi Dadri: ट्राला ने जेल वार्डन की कार को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, गर्भवती महिला समेत पांच घायल

Mon, 02 Dec 2024 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 11:20 AM IST
सार

हादसे में कार सवार जेल वार्डन की पत्नी की मौत हो गई जबकि जेल वार्डन समेत परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। वहीं, बौंदकलां थाना पुलिस ने घायल वार्डन के बयान पर आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Charkhi Dadri truck hit car of jail warden, wife died
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के नेशनल हाईवे 152डी पर बौंदकलां के समीप एक ट्राला ने हिसार जेल के वार्डन की कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार जेल वार्डन की पत्नी की मौत हो गई जबकि जेल वार्डन समेत परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। वहीं, बौंदकलां थाना पुलिस ने घायल वार्डन के बयान पर आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में रोहतक के कलानौर निवासी मदन ने बताया कि वह जेल विभाग में वार्डन हैं। उसकी तैनाती हिसार जेल में है। रविवार को वो अपनी कार में परिवार के साथ नेशनल हाईवे-152 डी से जा रहा था। कार में पत्नी सरोज, बेटा भुवन, बेटी हिमांशी व हर्षिता और उनकी रिश्तेदार निगाना निवासी मनीषा पत्नी अजय भी सवार थे।
विज्ञापन


जब वो बौंदकलां नहर के पास पहुंचे तो एक ट्राला चालक ने साइड दबाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मनीषा समेत जेल वार्ड मदन, उनकी पत्नी सरोज, बेटा भुवन, बेटी हिमांशी व हर्षिता घायल हो गईं। ट्राला चालक ने आगे जाकर वाहन रोका तो उसका नंबर नोट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई पहुंचने पर सरोज ने तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद राहगीर बचाव कार्य में जुट हो गए और फोन पर मामले की सूचना घायल परिवार के परिजनों को दी। इसके कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे गए और एंबुलेंस से घायलों को लेकर रोहतक पीजीआई पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जेल वार्डन मदन की पत्नी सरोज को मृत घोषित कर दिया। हादसे में सरोज के सिर पर चोट लगी थी।

चार माह की गर्भवती है घायल मनीषा

हादसे में जेल वार्डन की कार में उनकी रिश्तेदार निगाना निवासी मनीषा पत्नी अजय भी सवार थी। वो चार माह की गर्भवती है और पीछे बैठी थी। हादसे में मनीषा के पैरों और पेट पर चोटें लगी हैं और उसका उपचार भी रोहतक पीजीआई में चल रहा है।

किसी को दो तो किसी को एक जगह लगी चोट

हादसे में कार सवार सभी चोटिल हुए। ट्रामा सेंटर की उपचार रिपोर्ट में घायल मनीषा के दो, हर्षिता को एक, हिमांशी के दो और मदन के दो चोटें लगी बताई गईं। यह सभी पीजीआई ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन हैं।

 
रविवार को बौंदकलां नहर के समीप यह हादसा हुआ जिसमें सरोज नामक महिला की मौत हो गई जबकि जेल वार्डन मदन समेत उनके परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। मदन की तैनाती हिसार जेल में हैं। घायल रोहतक पीजीआई में भर्ती हैं। - सुभाषचंद्र, डीएसपी बौंदकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed