{"_id":"682cbe66f726318aa50a2951","slug":"charkhi-dadri-shines-in-lagori-championship-both-boys-and-girls-teams-win-gold-medals-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137338-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लगोरी चैंपियनशिप में चरखी दादरी का जलवा, लड़के-लड़कियों दोनों टीमों ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लगोरी चैंपियनशिप में चरखी दादरी का जलवा, लड़के-लड़कियों दोनों टीमों ने जीते स्वर्ण पदक
Tue, 20 May 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 20 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
लगोरी चैंपियनशिप के विजेता चरखी दादरी जिले के खिलाड़ी।
बाढड़ा। रेवाड़ी में आयोजित छठी जूनियर लगोरी चैंपियनशिप में चरखी दादरी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों और लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। दोनों टीमों के प्रदर्शन की सराहना खेलप्रेमियों, कोच और खेल संघ के अधिकारियों द्वारा की गई।
कोच अरविंद श्योराण ने बताया कि प्रतियोगिता 17 व 18 मई को आयोजित हुई, जिसमें गांव डाडमा के खिलाड़ी अनुराग, दीक्षित, सचिन, मोहित, वीरेन, हर्ष और हिमांशु ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं महिला वर्ग में रेनू, खुशी, मिनाक्षी, सोनाक्षी, मुस्कान और निशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेवाड़ी और गुरुग्राम की टीमों को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
उन्होंने बताया कि लड़कों की टीम ने पिछली वर्ष महेंद्रगढ़ में आयोजित चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। इस बार टीम में गांव डाडमा की 15 और गांव खेड़ी बत्तर की 15 लड़कियों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए 10 खिलाड़ी चयनित
कोच श्योराण ने बताया कि चरखी दादरी के 10 खिलाड़ियों का चयन हरियाणा की टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी 5 से 8 जून तक महाराष्ट्र के नासिक में होने वाली नेशनल लगोरी चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। लगोरी संघ के जनरल सेक्रेटरी जयवीर डूडी और वर्किंग सेक्रेटरी रविंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।