फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news,government plan,solar light

बेरला, झोझू कलां और बाढड़ा में लगेंगी सोलर लाइटें

Wed, 01 Jul 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news,government plan,solar light
कस्बा बाढड़ा, झोझू कलां व बेरला के बाजार अब स्ट्रीट लाइटों से जगमग होंगे। बाढड़ा हलके से विधायक नैना चौटाला के प्रयासों से सोलर पैनल पर आधारित लाइटें लगाई जाएंगी। गत दिनों कस्बा बाढड़ा स्थित विश्राम गृह में जनसमस्या सुनने के दौरान विधायक नैना चौटाला के सामने ग्राम पंचायत द्वारा बंद स्ट्रीट लाइटों का मामला रखा गया और मांग की थी कि बाजार में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दोबारा जलाया जाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की मांग पर विधायक नैना चौटाला ने संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त उपायुक्त दादरी से कस्बा बाढड़ा के साथ-साथ झोझू कलां व बेरला के बाजारों में भी सोलर पैनल स्ट्रीट लाइटें लगाएं जाने के बारे में कहा। बाढड़ा विधायक की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान राजा ने यह सोलर लाइट योजना तैयार करवाई है। इस योजना के तहत करीब 40 लाख रुपये के खर्च से तीनों गांव के बाजार अब सोलर लाइटों से जगमग होंगे। जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने बताया कि विधायक नैना चौटाला के प्रयासों से अब तीनों कस्बे के सुंदरीकरण में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed