फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

बडराई में गली के उद्घाटन पत्थर की प्लेट तोड़ी, विधायक नैना ने किया था उद्घाटन

Thu, 13 Aug 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
उद्घाटन पत्थर से तोड़ी गई प्लेट - फोटो : CharkhiDadri
गांव बडराई में बुधवार रात कुछ लोगों ने गांव की गली के उद्घाटन पत्थर की प्लेट उखाड़ दी। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। महिला सरपंच ने बाढड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। गांव बडराई की महिला सरपंच बीरमती देवी ने थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में 10 फरवरी को स्थानीय विधायक नैना देवी चौटाला ने गली का उद्घाटन किया था। रात के समय कुछ लोगों ने पत्थर की प्लेट को उखाड़ दिया। प्लेट को उखाड़कर करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर फेंक दिया। जजपा किसान सैल नेता धर्मबीर सिंह बडराई व जजपा युवा मोर्चा के पूर्व हलकाध्यक्ष आनंद बडराई ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है तथा इसे ओच्छी हरकत बताया है। इन लोगों ने जिला प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका व युवा अध्यक्ष रामफल कादमा ने भी इस घटना की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed