{"_id":"63e009545776f4544b2ac243","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr6536092164-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कच्ची गलियां और जलभराव की समस्या बढ़ा रही ग्रामीणों की तकलीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कच्ची गलियां और जलभराव की समस्या बढ़ा रही ग्रामीणों की तकलीफ
विज्ञापन
फोटो -19 गांव बिलावल में कच्ची पड़ी गली।संवाद
- फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। गांव बिलावल में दूषित पानी की निकासी, कच्ची गलियां के निर्माण, पशु अस्पताल भवन और स्कूल अपग्रेड कराने की मांग अब तक परवान नहीं चढ़ी हैं। इनके चलते ग्रामीणों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर वो संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार से समस्याओं पर संज्ञान लेकर समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीण सज्जन, सत्यवीर, सोमबीर, रमेश, हरपाल सज्जन जांगड़ा, रिसाल सिंह व शिव आदि ने बताया कि गांव में अभी भी गलियां कच्ची हैं। दूषित पानी की निकासी के प्रबंध न होने से इन गलियों में दूषित पानी भरा रहता है और ग्रामीण दिक्कतों का सामना करने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि अब तक न तो दूषित पानी की निकासी के प्रबंध किए गए हैं और न ही कच्ची गलियों को पक्का किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि दादरी बाढड़ा सड़क मार्ग पर भी जलभराव की समस्या बनी है और लंबा समय बीतने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव में पशु अस्पताल का भवन और एससी चौपाल भवन कंडम हो चुका है। लंबे समय से इन भवनों के पुनर्निर्माण की मांग उठाई जा रही है और इन मांगों को भी अब तक पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले : हर रोज झेल रहे परेशानी, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
गांव में दूषित पानी की निकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है जिससे गलियों में दूषित पानी भरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। माहौल भी दुर्गंधमय बना हुआ है।
-सज्जन, ग्रामीण
गांव में अभी भी कई गलियां कच्ची हैं और इनमें नालियां नहीं है। इस कारण दूषित पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पा रही। प्रशासन को गलियों का निर्माण और दूषित पानी निकासी की व्यवस्था जल्द करवानी चाहिए।
-सत्यवीर, ग्रामीण
गांव में एससी चौपाल व पशु अस्पताल का भवन कंडम हो चुका है। लंबे समय से नए भवनों के निर्माण की दरकार है। ग्रामीण कई बार यह मांग उठा चुके हैं, लेकिन अब तक अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ हैं।
-सज्जन, ग्रामीण
गांव में पशु अस्पताल का निर्माण नहीं होने से पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीण पशुपालन विभाग के अधिकारियों और प्रशासन के समक्ष भवन निर्माण की मांग उठा चुके हैं।
-रिसाल सिंह, ग्रामीण
सरपंच बोले
गांव में जो भी समस्याएं हैं उनका जल्द समाधान करवाया जाएगा। ग्राम पंचायत जल्द ही इस दिशा में काम शुरू कर देगी। ग्रामीणों की कई मांगें जायज हैं।
-सुदेश, सरपंच, बिलावल