फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: दो दिन से लापता व्यक्ति का फंदे पर लटका मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
चरखी दादरी। दो दिन से घर से लापता व्यक्ति का शव मंगलवार दोपहर पेड़ पर बंधे फंदे से लटका मिला है। सदर थाना पुलिस ने मृतक राजकुमार (44) का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी सुमन ने बताया कि राजकुमार गत रविवार से लापता था। वो पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। मंगलवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि गांव के एक खेत में पेड़ पर बंधे फंदे पर उसके पति का शव लटक रहा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। जांच अधिकारी एएसआई राकेश ने बताया कि इस संबंध में 174 सीपीअरसी की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed