फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: डेयरी पर नहीं मिली सफाई, ट्रेडिंग कंपनी पर मिला एक्सपायर तिथि का घी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 55 मिष्ठान भंडार पर दबिश देने पहुंची संयुक्त टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर शनिवार को शहर में ताबड़तोड़ छापामारी की। इस दौरान दुग्ध व घी डेयरी समेत ट्रेडिंग कंपनी और मिष्ठान भंडार से खाद्य सामग्री (घी, तेल और घेवर) के सैंपल भी लिए गए। एक ट्रेडिंग कंपनी पर संयुक्त टीम को एक्सपायर डेट का 125 किलोग्राम घी मिला। टीम ने तुरंत इसे नष्ट करने के आदेश दे दिए। छापामारी से ट्रेडिंग कंपनी और डेयरी संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता शनिवार सुबह दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर इकाई दादरी, फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. दीपक चौधरी और खाद्य आपूर्ति विभाग से कृष्ण कुमार को साथ लेकर सबसे पहले गांधी नगर स्थित कौशिक डेयरी पर दबिश दी गई। चेकिंग के दौरान यहां पर करीब 65 किलोग्राम खुला देसी घी मिला और साफ-सफाई भी नहीं पाई गई। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने घी का सैंपल लिया गया। इसके अतिरिक्त रेड के दौरान 4 घरेलू गैस सिलिंडर भी यहां नियमों के विरुद्ध प्रयोग होते पाए गए जिनमें से दो अवैध मिले। इन्हें खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम पुरानी अनाज मंडी स्थित विनोद ट्रेडिंग कंपनी पर पहुंची। यहां पारस मार्का का 270 किलोग्राम, नोवा मार्का का 30 किलोग्राम, हिमालयन मार्का का 396 लीटर सरसों का तेल मिला। इन सबके एक-एक सैंपल लिए गए। इसके अलावा यहां सुपर महान मार्का का 125 किलोग्राम एक्सपायर तिथि का देसी घी मिला। इसके बाद प्रतिष्ठान मालिक ने एक्सपायर तिथि का घी स्वयं नष्ट करने के लिए टीम को लिखकर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उक्त टीम राव मिल्क डेयरी पर पहुंची। डेयरी संचालक टीम के समक्ष लाइसेंस नहीं दिखा सका। रेड के दौरान यहां पर 30 किलोग्राम खुला पनीर व 30 किलोग्राम देसी घी क्रीम मिली। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने इनका एक-एक सैंपल ले लिया। रेड के दौरान 2 घरेलू गैस सिलिंडर नियमों के विरुद्ध प्रयोग होते पाए गए। यहां से 4 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन भी मिली और इस पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद की ओर से 10 हजार का चालान किया गया।
मिष्ठान भंडार पर भी दी दबिश
टीम ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के रेलवे रोड पर जय शिव स्वीट्स कार्नर पर भी रेड की। यहां 10 किलोग्राम घेवर तैयार मिला। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने घेवर का सैंपल ले लिया। डॉ.दीपक चौधरी ने बताया कि तमाम सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे और इनकी रिपोर्ट अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।

घरेलू सिलिंडर प्रयोग करने पर दर्ज कराया केस
कार्रवाई के दौरान टीम ने दोनों डेयरियों से घरेलू गैस सिलिंडर जब्त कर अपने कब्जे में ले लिए। ऐसा करना नियमों के खिलाफ है और इस पर संज्ञान लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से डेयरी संचालकों पर मामला भी दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed